Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जलजमाव से परेशान लोगों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

संवाददाता 12-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गहमर(गाजीपुर)। स्थानीय गांव में जलजमाव से परेशान लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,पंचायत मंत्री एवं जिलाधिकारी को एक हस्ताक्षर युक्त पत्रक भेज कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

पूर्व ग्राम प्रधान एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली कुशवाहा के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल एक हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए गाव में जलजमाव एवं गंदे पानी के निकासी हेतु नाला का निर्माण कराए जाने के संदर्भ में एक पत्रक डाक के माध्यम से भेजा है। दिए गए पत्रक में उल्लेख किया गया है कि शासन के द्वारा नाला के निर्माण के लिए 9 करोड़ 80 लाख रुपये का इस्टीमेट बनाया गया था। जिसमें 4 करोड़ 50 लाख रुपए सिंचाई विभाग को कई माह पूर्व ही नाला का निर्माण कराए जाने के लिए मिल चुका है लेकिन अब तक नाला का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। यहां के लोगों की जिंदगी जलजमाव से प्रदूषित हो गई है जिसे लेकर जनता में भारी आक्रोश है। इस संबंध में मुरली कुशवाहा ने बताया कि गांव के पानी निकासी हेतु 9 करोड़ के बजट से नाला का निर्माण कराए जाने की स्वीकृति मिली थी लेकिन अभी तक नाला का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है जिसके कारण आम जनमानस का जीना दूभर हो गया है इस संदर्भ में हमने एक हस्ताक्षरयुक्त अभियान चलाते हुए मुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री, जिला अधिकारी को लिखित पत्रक भेजकर समस्या से निजात दिलाने एवं नाला का निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की है। उक्त अभियान में मुन्ना बाबा, शिवनाथ पायलट, रणजीत सिंह,सुरेंद्र राम,अक्षयलाल कुशवाहा, वाल्मीकि सिंह आदि लोग शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नपा के कार्यो की, तीन सदस्यीय टीम कर रही जांच
Next: किसान मेला का आयोजन कल

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.