Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

16 जनवरी को जनपद के 4 स्वास्थ्य केंद्रों पर किया जाएगा कोविड-19 वैक्सीनेशन

ब्यूरो 14-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210114-WA0043

गाजीपुर। जनपद में कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए 1 दिन पूर्व 16100 डोज पुलिस सुरक्षा में पहुंच चुका है। और अब उसके वैक्सीनेशन के लिए विभागीय कार्रवाई शुरू हो चुकी है। इसी को लेकर गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के प्रशिक्षण भवन में स्वास्थ्य विभाग और आईएमए की एक बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जी सी मौर्य की अध्यक्षता में हुआ। इस बैठक में 16 जनवरी को जनपद के 4 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन को लेकर चर्चा किया गया।

एसीएमओ डॉ केके वर्मा ने बताया कि बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सभी जिम्मेदार अधिकारी और आईएमए के पदाधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में बताया गया कि 16 जनवरी को जनपद के चार स्वास्थ्य केंद्र जिला पुरुष अस्पताल,जिला महिला अस्पताल,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया पर वैक्सीन लगाया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रथम दिन सभी केंद्रों पर 100 -100 लोगों को वैक्सीन लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस वैक्सीनेशन के कार्यक्रम में इन सभी केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग और आईएमए के डॉक्टरों को वैक्सीनेशन किया जाएगा। इस दौरान यदि इन 100 लोगों में डॉक्टरों की संख्या कम होगी तो उतने अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। बताते चलें कि वैक्सीनेशन की यह पूरी प्रक्रिया कोविन पोर्टल के माध्यम से होगी। जिस पर जनपद के सभी स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा अपलोड किया जा चुका है। इस पोर्टल पर जनपद के 16250 स्वास्थ्य कर्मी का डाटा अपलोड है।

इस बैठक में एसीएमओ डॉ डीपी सिन्हा,डॉ उमेश कुमार,डॉ मनोज सिंह, डॉ प्रगति कुमार ,यूनिसेफ के धर्मेंद्र,आईएमए के अध्यक्ष बावन दासगुप्ता,सचिव जे एस राय,डॉ ए के मिश्रा,डॉ एके राय के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विधायक ने किया गर्भवती माताओं का गोद भराई
Next: शासन ने नियुक्त किया प्रशासक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.