Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

छात्रवृत्ति ऑनलाइन रिसीव एवं वेरीफाई करने हेतु तिथि बढ़ी

ब्यूरो 16-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ग़ाज़ीपुर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, नरेन्द्र विश्वकर्मा गाजीपुर ने बताया कि निःशुल्क प्रेस विज्ञप्ति शैक्षिक सत्र 2020-21 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्कप्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत शासन द्वारा निर्धारित संशोधित समय सारिणी जारी की गई है।

जिसके अनुसार छात्र – छात्राओं द्वारा जमा किये गये छात्रवृत्ति आवेदन पत्र वांछित संलग्नकों को संस्था द्वारा विद्यालय के मूल अभिलेखों से मिलान करते हुए ऑनलाइन रिसीव एवं वेरीफाई करने हेतु 17 जनवरी , 2021 तक तिथि बढ़ा दी गयी है । वर्तमान में 95429 छात्रों के आवेदन पत्र फाईनल सब्मिट किये गये , जिसके सापेक्ष विद्यालयों द्वारा अबतक मात्र 65842 आवेदन पत्र ही अग्रसारित किये गये है , और वर्तमान में 29587 आवेदन पत्र अग्रसारण हेतु विद्यालयों के लॉगिन पर लम्बित है । अतः उक्त सम्बन्ध में जनपद के समस्त दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त लम्बित छात्रवृत्ति डाटा को 17 जनवरी , 2021 तक शत – प्रतिशत आनलॉइन अग्रसारित करना सुनिश्चित करें , किन्हीं भी परिस्थितियों छात्रों के डाटा को संस्था के स्तर लम्बित न रखे जाय । पात्र छात्रों के डाटा को वेरीफाई एवं अपात्र छात्रों के डाटा को रिजेक्ट किया जाना है । यदि किसी छात्र का डाटा संस्था के लॉगिन पर लम्बित रहता है तो वह संस्था व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होगी ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सीएमओ ने कोविड-19 का पहला टीका लगवाकर महाअभियान का किया शुभारम्भ
Next: फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों की प्रति संशोधनों सहित अन्तिम प्रकाशन 15 जनवरी को

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.