Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मूल को नहीं भुलते कुछ लोग

संवाददाता 18-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
0000

जमानियां। कुछ लोग अपने मूल को नहीं भूलते और समय समय पर जिस स्थान से उनका संबंध है उसे बेहतरी के लिए कार्य करते रहते है। इसका उदाहरण पेश करते हुए क्षेत्र के करंडा निवासी वरूण पाण्डेय के सौजन्य से स्थानीय नगर पालिका क्षेत्र में जरूरतमंदों‚ गरीब‚ असहाय लोगों को कंबल का वितरण किया गया। जिससे नगर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।

जनपद के करंडा क्षेत्र के मूल निवासी भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता फ़िल्म सेंसर बोर्ड के सदस्य वरुण कुमार पांडेय के सौजन्य से कम्बल वितरण के लिए कंबल भेजा गया। जिससे नगर के समाज सेवियों ने टीम बना कर विभिन्न वार्डो में वितरण के लिए आये कंबल का वितरण किया। सतीश वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के मूल संपन्न लोगों को इस प्रकार के कार्यो को करने के लिए आगे आने कि जरूरत है। उन्होंने अपील की कि समाज के ऐसे लोगों का सहयोग कर ही जीवन को सफल बनाया जा सकता है। प्रशांत निगम ने वरूण पाण्डेय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत कम लोग है जो अपने मूल को याद रखते है और उसके बेहतर कल के लिए सदैव तत्पर रहते है। शेषनाथ चौधरी ने कहा कि वरूण पाण्डेय वर्तमान समय में दिल्ली में है लेकिन उन्हें क्षेत्र के लोगों कि फिक्र रहती है और समय समय पर उनके द्वारा गरीब असहाय‚ जरूरतमंदों के लिए कार्य करते रहते है। कहा कि कई लोग आर्थिक रूप से मजबूत है और ऐसे कार्यो को करने में सक्षम है लेकिन वे अपने परिवार तक ही सिमट कर रह जा रहे है। उन्होंने उनके कार्यो कि जम कर सराहना की। इस अवसर पर नगर के दर्जनों लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए ग्राम प्रधान ने बनवाया शौचालय
Next: 15 टायर चोरी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.