Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

चलाया गया बिजली चेकिंग अभियान

संवाददाता 19-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210119-WA0047

जमानियां। नगर क्षेत्र में बिजली विभाग की ओर से कामर्सियल कनेक्शन कि चेकिंग मंगलवार को की गयी और उन्हें विभाग द्वारा चलाये जा रहे अभियान के बारे में जानकारी दी गयी। चेकिंग से दूकानदारों में हडकंप मचा रहा।

बिजली विभाग की ओर से चेकिंग की खबर जैसे ही दूकानदारों को हुई तो दुकान संचालक दूकाने बंद कर खिसक लिए। विभाग कि ओर से चेकिंग चौधरी मोहल्ला‚ कस्बा बाजार सहित अन्य स्थानों पर की गयी। इस दौरान विभाग के द्वारा संचालित योजना के बारे में भी जानकारी दी गयी। इस संबंध में एसडीओ विजय कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से वाणिज्यिक और औद्योगिक विद्युत कनेक्शन के फिक्स चार्ज पर 100 प्रतिशत छूट दिया गया है। इसी को लेकर ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। इससे सरकार के राजस्व में भी इजाफा होगा। कुल मिलाकर इस छूट का लाभ उपभोक्ताओं और सरकार दोनों को होगा। कहा कि इस योजना का लाभ 31 जनवरी तक मिलेगा। उन्होंने दूकानदारों से दूकान बंद न करने की और समस्याओं से संबंधित परामर्श लेने की अपील की। इस अवसर पर एसएचओं अरविन्द यादव‚ अखिलेश‚ राकेश‚ लाइनमैन मुन्ना प्रसाद‚ हरेराम, प्नमोद यादव‚ शशिभूषण, जन्नत,गार्ड रमाशंकर साह, मुकेश‚ विक्की चौरसिया आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शिक्षक के पुण्यतिथि पर कम्बल का हुआ वितरण
Next: समाधान दिवस में प्राप्त 419 आवेदन पत्रों में मात्र 27 का हुआ निस्तारण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.