Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

समाधान दिवस में प्राप्त 419 आवेदन पत्रों में मात्र 27 का हुआ निस्तारण

ब्यूरो 19-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210119-WA0034

ग़ाज़ीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण
समाधान दिवस तहसील कासिमाबाद में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

जिसमे 28 आवेदन प्राप्त हुए और मौके पर 01 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार समाधान दिवस में कुल 419 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 27 आवेदन पत्रो का निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 80 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 03 का मौके पर निस्तरण किया।
सेवराई उपजिलाधिकरी अध्यक्षता में 34 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। जखानियॉ तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 55 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से मौके 04 का निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 113 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 36 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 03 का निस्तारण किया गया एवं तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 73 आवेदन प्राप्त जिसमें 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण करते हुए आई जी आर एस पोर्टल पर भी अपलोड कराने का निर्देश दिया। जिसका लिंक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी से प्राप्त किया जा सकता है। अगर कोई भी अधिकारी द्वारा एक माह तक शिकायत पत्र पोर्टल पर फीड नही करता है तो समझा जायेगा कि उसके तरफ से कोइ भी कार्यवााही नही कि जा रही है। जो लापरवाही का द्योतक मानते हुए कार्यवाही की जायेगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी जी सी मौर्य, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद भारत भार्गव,एस ओ सी एस के शुक्ला, तहसीलदार कासिमाबाद, पी0 डी0 विजय प्रकाश वर्मा, जिला विकास अधिकारी, क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चलाया गया बिजली चेकिंग अभियान
Next: ऑनलाइन पदस्थापन एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.