Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राम भक्तों का हुआ भव्य स्वागत

संवाददाता 19-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210119-WA0041

जमानिया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या द्वारा भव्य मंदिर निर्माण हेतु सहयोग राशि एकत्रित करने के लिए निधि संकलन अभियान की टोली मंगलवार को नगर स्थित श्रवण गुप्ता के आवास पर पहुँची। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

टोली के सदस्यों का चिंतामणि देवी ने तिलक लगाकर अभिवादन किया और सभी का मुंह मिठा कराया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अभियान के निधि प्रमुख नारायण दास ने संखनाद कर के किया।अभियान प्रमुख देवब्रत वर्मा ने इस संबंध में  बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा जमानिया नगर क्षेत्र में अभियान समिति, संचालन समिति, मार्ग दर्शक मंडल एवं सात सदस्यीय‚ सात टोली का गठन पूर्व में बैठक कर जिला प्रचारक द्वारा 12 जनवरी  को गठित किया गया है। नारायण दास ने बताया कि 500 वर्षो की लंबी विजय गाथा में कई पीढ़ियों ने बलिदान दिया है। कहा कि  बाबर आक्रांताओ ने सनातन संस्कृति और आत्मा पर चोट करने के लिए हमारे आस्था के केंद्र रामलला के जन्मस्थली को ध्वस्त किया था। जो अब भव्य मंदिर का पुनर्निर्माण होने जा रहा है। जिसमे हम सभी को गिलहरी रूपी योगदान देने का परम सौभाग्य मिला है। आज से जमानिया नगर के घर घर टोली जाकर सहायता राशि एकत्रित करने का कार्य करेगी। इस अवसर पर देवब्रत वर्मा, सतेंद्र वर्मा, अनुपम वर्मा, श्रवण गुप्ता, प्रीतम गुप्ता,अनुशील वर्मा, सुनील जायसवाल, जितेन्द्र वर्मा,उमेश वर्मा आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बाजपन चिकित्सा कैंप का किया गया आयोजन
Next: 39 रेलकर्मियों को प्रशस्ति पत्र

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.