Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

36 घन्टे बाद भी नही मिला युवक का शव, पानी बन्द होने से किसान बेहाल

संवाददाता 20-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210120-WA0026

जमानियां। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बड़ेसर स्थित मुख्य नहर में युवक के डूबने की सूचना पर बीते मंगलवार की सुबह से ही हलकान पुलिस तमाम कोशिश के बाद भी युवक का शव बरामद नहीं कर पाई है। नहर में डूबे युवक का शव अगले दिन भी नहर से बरामद न होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुलिस की ओर से बुधवार को दोपहर बाद भी नहरों में शव की तलाशी अभियान जारी होने के बाद भी कहीं से शव बरामद नहीं हुआ। ऐसे में अब यह चर्चा भी होने लगी है कि शौच के बाद युवक के नहर में डूबने की सूचना कहीं फर्जी तो नहीं। गौरतलब है कि युवक के नहर में डूबने की सूचना मिलते ही तत्काल सक्रिय हुई पुलिस ने पंप गृह से नहर में पानी बंद करा दिया। स्थानीय क्षेत्र सहित सुहवल, नगसर, दिलदारनगर, और गहमर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले नहरों में युवक के शव को बरामद करने का अभियान चलाया गया। मंगलवार से ही तलाशी अभियान चल रहा है। नहरों का दायरा भी सीमित ही है और नहरों में पानी न होने पर कोई भी बड़ी वस्तु को आसानी से देखा जा सकता है। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि यदि वास्तव में युवक नहर में डूबा है और डूबने से उसकी मौत हुई है तो उसका शव नहर में ही होना चाहिए था। परंतु कई किलोमीटर तक चले तलाशी अभियान के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चलना युवक के नहर में डूबने की कहानी पर संदेह पैदा कर रहा है। बहरहाल पुलिस अभी भी युवक के दोस्तों के कहने पर युवक की बरामदगी के लिए नहर में तलाशी अभियान चला रही है। हालांकि युवक की बरामदगी नहीं हुई तो पुलिसिया जांच की दिशा दूसरी ओर घूम सकती है। और उसमें युवक के दोस्तों से पूछताछ भी संभव है। इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि खोजबीन की जा रही है अभी तक सोनभद्र जनपद के पटना गांव निवासी अखिलेश कुमार विश्वकर्मा (40 ) का कुछ पता नही चल पाया है। प्रयास जारी है।

36 घंटे से नहर बंद, किसान परेशान

जमानियॉं। युवक की डूबने की सूचना पर स्थानीय प्रशासन ने मुख्य नहर का पानी बंद करवाकर युवक के शव की खोज विन में जुट गये। लेकिन 36 घंटे बीत जाने के बाद भी शव की बरामदगी नहीं हो पायी। इधर नहर बंद होने से किसान परेशान हो गये। ज्ञात हो कि इस समय गेहूँ की सिचाई जोर शोर से हो रही है। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी के डूबने की सूचना पर 36 घंटा नहर बंद हुआ हो। किसान मनोज कुमार, टुनटुन, राजेन्द्र सिंह, भरत सिंह आदि ने बताया कि गेहूँ में पानी भरा जा रहा था कि अचानक नहर बंद हो जाने से काफी परेशानी हुई। गेहूँ के खेत में बार बार पानी जाने से गेहूँ की फसल खराब होने का डर बन गया है। कोई डूबता है तो दो-चार घंटे ही नहर बंद होती थी लेकिन मात्र संदेह के आधार पर इतनी देर तक नहर बंद करवाना किसानों पर कुठाराघात है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 39 रेलकर्मियों को प्रशस्ति पत्र
Next: आकस्मिक निरीक्षण मे दिये गये निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.