Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर खुशहाल परिवार दिवस का होगा आयोजन

ब्यूरो 20-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। सरकार द्वारा प्रत्येक माह की 21 तारीख को समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर ‘खुशहाल परिवार दिवस’ मनाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में जनपद गाजीपुर में भी वृहस्पतिवार यानि 21 जनवरी को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दिवस का आयोजन किया जाएगा ।

एसीएमओ व परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ के के वर्मा ने बताया कि खुशहाल परिवार दिवस के आयोजन को लेकर मिशन निदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से समुदाय में परिवार नियोजन संबंधित जागरूकता तथा स्वीकार्यता बढ़ाने एवं व्यापक प्रचार प्रसार के लिए कहा गया है। इसके लिए राज्य स्तर से ग्रामीण स्तर तक के समस्त इकाइयों पर परिवार नियोजन संबंधित गतिविधियां संपादित की जानी है। उन्होंने बताया कि खुशहाल परिवार दिवस के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य समुदाय में परिवार नियोजन की जागरूकता के लिए तीन लक्ष्य दिए गए हैं जिन्हें सेवाएँ दी जाएंगी। इसमें चिन्हित उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) वाली महिलाएं जिन का प्रसव विगत एक वर्ष के दौरान हुआ है, नवविवाहित दंपत्ति जिनका विवाह एक वर्ष के दौरान हुआ हो और तीसरा योग्य दंपत्ति जिनके तीन या तीन से अधिक बच्चे हों, ऐसे लोगों को खुशहाल परिवार दिवस से आच्छादित करना है।
उन्होंने बताया कि इस आयोजन के दौरान महिला नसबंदी के लाभार्थियों को 102 वाहन के माध्यम से ड्रॉप इन और ड्रॉपआउट की सुविधा दिया जाएगा। हौसला साझेदारी अंतर्गत इम्पैनल्ड निजी चिकित्सालयों पर खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन भी सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही उक्त दिवस पर ऐसे नवविवाहित दंपतियों जिनका विवाह विगत एक वर्ष के अंदर हुई हो को एक नई पहल किट भी वितरित किया जाना सुनिश्चित करना है।
पिछले माह हुए खुशहाल परिवार दिवस कार्यक्रम में जनपद गाजीपुर में 154 महिला नसबंदी, 85 आईयूसीडी, 18 पीपीआईयूसीडी, 197 अंतरा, 527 छाया, 1042 माला एन एवं 3268 कंडोम की सेवाएं निःशुल्क प्रदान की गई।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आकस्मिक निरीक्षण मे दिये गये निर्देश
Next: मंदिर निर्माण हेतु रसीद काटकर जुटाए चन्दा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.