Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नही मिला शव,भाई ने लिखाई गुमशुदगी की रिपोर्ट

संवाददाता 21-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के बड़ेसर स्थित मुख्य नहर में युवक के डूबने की सूचना पर बीते मंगलवार की सुबह से ही हलकान पुलिस तमाम कोशिश के बाद भी युवक का शव बरामद नहीं कर पाई है और लापता युवक के परिजनों ने गुमशुदगी का तहरीर बुधवार कि रात दी। जिस पर पुलिस खोजबीन में जुट गयी है।

ज्ञात हो कि पुलिस की ओर से गुरूवार को भी नहर सहित आस पास के इलाकों में युवक का तलाशी अभियान जारी रहा लेकिन सफलता नहीं मिली। हॉलाकि लापता युवक सोनभद्र जनपद के पटना गांव निवासी अखिलेश कुमार विश्वकर्मा (40) का कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद गुरूवार कि सुबह लापता युवक का भाई दिनेश कुमार पुत्र हीरालाल ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करायी और भाई की बरामदगी करने के लिए गुहार लगायी। ऐसे में अब पुलिस शौच के बाद युवक के नहर में डूबने की सूचना कहीं फर्जी तो नहीं इसको लेकर भी जांच कर रही है। इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि युवक के नहर में डूबने की सूचना मिली थी। जिस पर नहर को बंद करा कर उसकी तलाश की गयी लेकिन कुछ पता नहीं चला। बताया कि नहरों का दायरा भी सीमित है‚ ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि यदि वास्तव में युवक नहर में डूबा है और डूबने से उसकी मौत हुई है तो उसका शव नहर में ही होना चाहिए था लेकिन शव नहीं मिला। जिसके बाद लापता युवक के भाई ने तहरीर दी है जिसे दर्ज लिया गया है। पुलिस अन्य पहलूओं पर भी जांच कर रही है और पुछताछ का तौर जारी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नहर में डूबे युवक का नहीं चला पता, भाई ने दी गुमशुदगी की तहरीर
Next: अज्ञात 23 वर्षीय युवक के शव का नही हुआ शिनाख़्त

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.