Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ऑटो के धक्के से एक महिला की मौत, दूसरी घायल

संवाददाता 22-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210122-WA0008

जमानियाँ। कोतवाली क्षेत्र के कसेरा पोखरा गांव में शुक्रवार की दोपहर करीब 1:30 बजे ऑटो ने सड़क पार कर रही दो महिलाओं को धक्का मार दिया। घटना में एक महिला कि मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल  महिला का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया और मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

जानकारी के अनुसार कसेरा पोखरा गांव की गंगाजली देवी (45) एवं प्रभावती देवी (65) गांव स्थित डेरे से वापस अपने घर जा रही थी। दोनों महिलाये जैसे ही सड़क पर पहुंची तो जमानिया से लहुआर की तरफ जा रही तेज रफ्तार ऑटो ने घक्का मार दिया। जिसमे गंगाजली देवी पत्नी रामहरी बिन्द की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। आस पास के लोगों ने दोनों महिलाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया और घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ रुद्रकांत सिंह ने महिला गंगाजली को मृत घोषित कर कर दिया और घायल महिला प्रभावती का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कसेरा पोखरा गांव के पास एक ऑटो ने सड़क पार कर रही दो महिला गंगाजली एवं प्रभावती  को धक्का मार दिया। जिसमें एक महिला की मौके पर मौत हो गयी जबकि दूसरी महिला का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है। मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि ऑटों को कब्जे में ले लिया गया है और चालक भी हिरासत में है। मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस सुरक्षा में ब्लाकों पर पहुंचाई गई वैक्सीन
Next: उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर समाप्त किया धरना

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.