Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पाचवें दिन मिला नहर मे डुबे युवक का शव

संवाददाता 23-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210123-WA0035

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के बड़ेसर स्थित मुख्य नहर में युवक के डूबने की सूचना पर बीते मंगलवार की सुबह से ही हलकान पुलिस तमाम कोशिश के बाद भी युवक का शव बरामद नहीं हुआ। शनिवार कि शाम करीब 4:30 बजे युवक का शव बहादुरपुर गांव के पास स्थित नहर में उतराया हुआ मिला। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आयी।

ज्ञात हो कि बीते मंगलवार कि सुबह करीब पांच बजे चक्काबांध गांव के पास मुख्य नहर में दोस्त के ससुराल स्थानीय स्टेशन बाजार के रहने वाले मोती जायसवाल अन्नप्राशन का निमंत्रण देने आये सोनभद्र जनपद के पटना गांव निवासी अखिलेश कुमार विश्वकर्मा (25) कि डूबने कि सूचना पर पुलिस लगातार युवक की तलाश कर रही थी लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच गुरूवार को मृतक युवक के भाई दिनेश कुमार ने गुमशुदगी कि तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने लापता युवक कि खोजबीन का दायरा बड़ा दिया लेकिन नहरों के आस पास निगाह गड़ी रही। शनिवार कि शाम नहर में रहागीरों ने शव को देखा और पुलिस को शव के बारे में सूचना दी। जिस पर नहर और आस पास खोज रही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गयी और ग्रामीणों कि सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला। वही शव को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आयी और पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि लापता युवक अखिलेश कुमार विश्वकर्मा निवासी सोनभद्र का शव नहर में मिलने की सूचना ग्रामीणों द्वारा दी गयी। जिस पर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए गाजीपुर भेजा जा रहा है। मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गयी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मशरूम की खेती करने वाले 17 साल के युवा छात्र बने बिना खेत वाले किसान
Next: कैशलेस/डिजिटल भुगतान प्रणाली के द्वारा किसानों को मिलेगा उर्वरक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.