Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सड़क हादसे में मृत वरिष्ठ कांग्रेसी के परिजनों से प्रियंका गांधी ने दूरभाष पर की बात

ब्यूरो 23-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210123-WA0015

गाजीपुर। पिछले दिनों जिला कांग्रेस कमेटी गाजीपुर और मनरेगा निगरानी समिति के पूर्व जिला महामंत्री त्रिभुवन का गत दिनों सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु के उपरांत प्रियंका गांधी ने शोक संतप्त परिवार को फोन कर ढांढस बंधाते हुए हर सम्भव मदद का भरोसा दिया है।

ज्ञात हो कि स्व० त्रिभुवन सिंह कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन कार्यक्रम में मोटरसाइकिल से कांग्रेस के ही दूसरे साथी एसएन कुशवाहा के साथ ज़मानियाँ विधानसभा के गाँव गहमर कार्यक्रम में जा रहे थे। तभी अनियंत्रित बस की चपेट में आने से उनकी दुखद मौत हो गयी थी और एसएन कुशवाहा गम्भीर रूप से घायल हो गए थे।

इस दुखद दुर्घटना की खबर से कांग्रेस पार्टी जिला कमेटी के साथ प्रदेश काँग्रेस कमेटी में शोक की लहर छा गयी थी क्योंकि स्व० त्रिभुवन सिंह की छवि ईमानदार और कर्मठ कार्यकर्ता की रही है और काँग्रेस पार्टी के वे वरिष्ठ नेता थे। उनकी मौत का राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी संज्ञान लिया, जिसके चलते उनके घर प्रदेश सचिव राहुल राजभर और राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े संवेदना व्यक्त करने पहुचे थे। इसी क्रम में कल देर शाम शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव और यूपी प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी ने मृतक स्व० त्रिभुवन सिंह के परिजनों को फोन कर श्रद्धांजलि देते हुए कुशलक्षेम पूछा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि देर शाम प्रियंका गांधी का फोन वरिष्ठ कांग्रेसी स्व० श्री त्रिभुवन सिंह के परिजनों से बात करने के लिए आया था। मैं स्वयं उनके पैतृक गांव मैनपुर गया था और उनके परिजनों से बात कराई। श्रीमती गांधी ने काफी देर तक वरिष्ठ कोंग्रेसी स्व०त्रिभुवन सिंह की माता जी, पत्नी और दाग देने वाले पुत्र आकाश सिंह से भी बात कर ढांढस बंधाया और परिवार के साथ सदैव खड़े रहने का भरोसा भी दिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: क्षेत्र के प्रखर प्रतिभाओं को 24 जनवरी को सम्मानित करगे पूर्व मंत्री
Next: मशरूम की खेती करने वाले 17 साल के युवा छात्र बने बिना खेत वाले किसान

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.