Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

परिजनों को कांग्रेस की तरफ से दिया गया 2 लाख का चेक

ब्यूरो 24-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210124-WA0008

गाजीपुर। आज 24 जनवरी रविवार को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी बाजीराव खाड़े ने कांग्रेस निगरानी समिति के पूर्व जिला सचिव स्वर्गीय त्रिभुवन सिंह की दुखद मृत्यु के बाद उनकी पत्नी, माता एवं उनके पुत्र को सहयोग के रूप में घर जाकर 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद चेक द्वारा की और परिजनों को ढांढस देते हुए पार्टी की तरफ से हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया है।

श्री खाड़े ने बताया कि स्व०श्री त्रिभुवन जी कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही थे और सड़क दुर्घटना में दुखद निधन से कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी दुखी है, उत्तर प्रदेश की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के द्वारा उनके परिजनों से वार्ता के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू जी’ के द्वारा रुपए 2 लाख का चेक आज उनके घर जाकर प्रदान किया गया है, उन्होंने आगे कहा कि इस दुख की घड़ी में स्व० त्रिभुवन सिंह के परिवार के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी मजबूती से खड़ी रहेगी। उनके साथ मौके पर पहुंचे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव मकसूद खान एवं प्रदेश सचिव श्री राहुल राजभर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का अपने कार्यकर्ताओं के दुख सुख में खड़ा रहने का पुराना इतिहास है और स्व. त्रिभुवन सिंह जैसे समर्पित कार्यकर्ता का जाना पार्टी का बड़ा नुकसान है ऐसा हमारी जनप्रिय नेता प्रियंका गांधी जी का भी मानना है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है और सहृदयता का परिचय दिया है उससे गाज़ीपुर जिला कांग्रेस कमेटी के साथ क्षेत्रीय जनता भी प्रियंका गांधी, अजय कुमार ‘लल्लू जी’ बाजीराव खाड़े के साथ सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करती है और हर कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के लिए अपनी जान की बाजी लगाकर जनता की सेवा करने के लिए तत्पर है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक, पूर्व प्रदेश सचिव, एआईसीसी के सदस्य अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व प्रदेश सचिव रवि कांत राय, पूर्व जिला अध्यक्ष मारकंडेय सिंह, शहर अध्यक्ष सुनील साहू, जिला उपाध्यक्ष लाल साहब यादव, मंसूर शंटू ज़ैदी, श्रीमन सूरदास, अमित शाह, टार्जन कुशवाहा, पप्पू निषाद, इंद्रजीत चौधरी, राजेंद्र भारती, डॉक्टर अवधेश भारती राणा सिंह, आशुतोष गुप्ता, मुस्ताक भाई एवम अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तीन दिवसीय प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ
Next: क्षेत्र के प्रखर प्रतिभाओं को सम्मानित किये पूर्व मंत्री

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.