Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

11वॉ राष्ट्रीय मतदाता दिवस भव्य रूप से हुआ सम्पन्न

ब्यूरो 25-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210125-WA0022

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 11वॉ राष्ट्रीय मतदाता दिवस राईफल क्लब परिसर में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।

अपर जिलाधिकारी वि0रा0 राजेश कुमार सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया तथा मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपस्थित नागरिको, युवाओ को मतदान हेतु शपथ दिलाई। इसके पश्चात भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा द्वारा लाईव प्रसारण के माध्यम से राष्ट्र के नाम संदेश प्रसारित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के युवा वर्ग राजनैतिक प्रक्रिया से जुडे़ जिसके लिए उन्हे सबसे पहले मतदाता बनना पडे़गा। मतदाता बनने के लिए उनमें जागरूकता हो, ऐसे प्रत्येक नागरिक व 18 वर्ष के उपर के युवा वर्ग जिनका मतदाता सूची में नाम दर्ज नही है वो मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाते हुए देश के महापर्व (मतदान) में भाग लें तथा देश के लोकतंत्र को मजबूत करे, जिससे एक अच्छी सरकार बन सके और हमारा देश उन्नतशील देशो के सूची में शामिल हो सके। उपजिलाधिकारी सदर अनिरूद्ध प्रताप सिंह ने कहा कि प्रत्येक नागरिक, युवा वर्ग जो 01 जनवरी 2021 को अपनी आयु 18 वर्ष पूर्ण कर चुके है वे अपना नाम अपने-अपने निवास क्षेत्र के मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज कराते हुए राजनैतिक प्रक्रिया मे पूरी समझदारी के साथ सहभागी बने तथा अपने पास-पड़ोस के लोगो को मतदान हेतु ऊर्जीकृत करते हुए प्रेरित करें कि हमे एक सुरक्षित वातावरण मे अगर जीना है तथा विकास की समस्त आवश्यकताओं को पूर्ण करना है तो मतदान प्रक्रिया में आगे आयें तथा इसमे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। तहसीलदार सदर मुकेश सिंह ने कहा कि हमारे पास एक अवसर है कि अपने मतों का सही उपयोग करते हुए एक बेहतर, जवाबदेह, जिम्मेदार, न्यायप्रिय, पारदर्शी तथा विकास करने वाली सरकार बनाते हुए अपने देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाये। अपर जिलाधिकारी वि0रा0 ने कार्यक्रम मे उपस्थित सभी आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द गाजीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के विभिन्न अंचलो से आये कलाकारो ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ राजकीय महिला महाविद्यालय गाजीपुर, की छात्राओ द्वारा नुक्कड नाटक, नेहरू युवा केन्द्र के वॉलेन्टियर, सादात के कलाकार सूबेदार स्नेही, बिरहा गायक जावेद खॉ द्वारा मतदाताओं में जागरूकता लाने हेतु गीत संगीत, के माध्यम से कार्यक्रम कराते हुए मतदाताओ को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के पूर्व 18 वर्ष से उपर के बालक एवं बालिकाओ द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में प्रभात फेरी निकाली गयी एवं स्लोगन के माध्यम से जागरूकता लाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के नारों स्लोगन बनाकर जैसे लोकतंत्र बचाना है, वोट देने जाना है। जन-जन का है यही पुकार, मतदान हमारा है अधिकार। लोकतंत्र सफल बनाना है, वोट देने जरूर जाना है। पहलेे मतदान फिर जलपान आदि का नारा देकर अर्ह मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विधान सभा के दो-दो बी एल ओ, नेहरू युवा केन्द्र के वालेन्टियर लक्ष्मी मौया तथा विजय बहादुर निषाद (तैराक) को प्रशस्ति-पत्र तथा 18 वर्ष के उपर के प्रथम मतदाता बनने के अवसर पर मतदाताओ को मतदाता कार्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर सूचना अधिकारी राकेश कुमार, सहायक उद्योग अजय गुप्ता, नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी कपिल देव राम, नमामी गंगे के जिला परियोजना अधिकारी बृजेश श्रीवास्तव, सहायक निर्वाचन अधिकारी रेणुका सिंह, वरिष्ठ सहायक अभय शंकर मिश्रा एवं अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के लेखा एंव कार्यक्रम सहायक सुभाष प्रसाद ने किया ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मतदाता जगरूकता रैली के द्वारा मतदाताओं को किया गया जागरुक
Next: जेपी ग्रुप के संस्थापक का सन शाइन स्कूल में हुआ भव्य स्वागत

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.