Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गणतंत्र दिवस को सकुशल मनाने के लिए पुलिस ने निकाला रुट मार्च

संवाददाता 25-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210125-WA0032

जमानियां। किसान बिल आंदोलन के विरोध और गणतंत्र दिवस दिवस को देखते हुए सोमवार कि शाम पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में पुलिस ने नगर के रूट मार्च किया। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने और किसी के बहकावे में न आने की अपील रखने की अपील आम लोगों से की गई। चेतावनी भी दी गई कि अगर किसी ने शांति भंग करने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल ओझा ने बताया कि किसान के विरोध और गणतंत्र दिवस पर शांति व्यवस्था के लिए सोमवार को रूट मार्च निकाला गया। रूट मार्च कोतवाली से होते हुए नगर के लोदीपुर‚ कस्बा बाजार‚ दुरहिया‚ पाण्डेय मोड़‚ स्टेशन बाजार सहित बड़ेसर गांव आदि तक निकाला गया। इस दौरान लोगों को संदेश दिया गया कि वह किसी के बहकावे में आकर गलत कदम नहीं उठाएं। उनके ऐसा करने से नगर की शांति भंग हो सकती है। जो भी आपसी भाईचारा को बिगाड़ने का प्रयास करे उसे नकार दें और ऐसे लोगों को कानून के हवाले कर दें। इस दौरान एसडीएम शैलेन्द्र प्रताप सिंह‚ सीओ हितेन्द्र कृष्ण‚ कोतवाल राजीव कुमार सिंह‚ वरिष्ठ उपनिरिक्षक मंशाराम गुप्ता‚ मंजर अब्बस आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एक दिन के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी बनी अंकिता
Next: प्रदर्शनी में लोगो ने विभागीय योजनाओ को जाना

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.