Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मतदाता जगरूकता रैली के द्वारा मतदाताओं को किया गया जागरुक

ब्यूरो 25-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210125-WA0018

ज़मानियां। तहसील मुख्यालय से सोमवार की सुबह राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जगरूकता रैली को उपजिलाधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकाली गयी। जो नगर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए वापस तहसील प्रांगण पहुंची। इस दौरान लोगाें को मतदान करने को लेकर जागरूक किया गया और मतदान के लाभ बताये गये।

रैली तहसील मुख्यालय से नगर के कस्बा बाजार होते मुहल्ला लोदीपुर, पांडेय मोड़ तक निकाली गयी। जिसका नेतृत्व एसडीएम शैलेन्द्र प्रताप सिंह‚ तहसीलदार आलोक कुमार‚ बीडीओ हरीनरायन‚ नायब तहसीलदार राकेश कनौजिया ने किया। इस दौरान छात्राओं ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिये विभिन्न नारे लगाये और हाथ में नारे लिखे तख्ती ले रखी थी। रैली पाण्डेय मोड़ से वापस तहसील मुख्यालय पहुंची और सभा में परिवर्तित हो गयी। इस अवसर पर एसडीएम शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आपका मत महत्वपूर्ण है जो सरकार में आपके चयन कि भागीदारी का प्रतिक है। इसी के माध्यम से आप बेहतर सरकार चुन सकते है। तहसीलदार आलोक कुमार ने सभी से वोट देने कि अपील की। कार्यक्रम के आखिर में उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद चेयरमैन एहसान जफर, अरुण कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार यादव‚ रामदेव आदि सहित आदि छात्र–छात्रा एवं कर्मी शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: लिपिक संवर्ग ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मॉग पत्र सीएमओ को सौपा
Next: 11वॉ राष्ट्रीय मतदाता दिवस भव्य रूप से हुआ सम्पन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.