Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एन सी सी के कैडेटों ने उत्साह के साथ निकाली जागरूकता रैली

ब्यूरो 26-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210126-WA0031

जमानिया। स्थानीय स्टेशन स्थित हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 72 वे गणतंत्र दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सबसे पहले कालेज के प्रबंध तंत्र से जुड़े अध्यक्ष रामप्रिय राय ने झंडा फहराया।

कालेज में 91 यूपी बटालियन एन सी सी मुगलसराय चंदौली द्वारा संचालित होने वाले एन सी सी के कैडेटों ने बड़े उत्साह के साथ जागरूकता रैली निकाली तत्पश्चात परेड ग्राउंड में आकर एकता और अनुशासन की भावना से युक्त होकर मनमोहन परेड द्वारा उपस्थित लोगों का मनमोह लिया। इस अवसर पर कालेज के प्राचार्य डॉ शरद कुमार ने कहा कि एन सी सी ही एक येसा संगठन है जो देश को आगे बढ़ाने का काम करेगा । हिन्दी विभाग के अध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि एकता और अनुशासन एक ऐसी चीज है जो किसी व्यक्ति को आगे बढ़ाने में मदद करती है । कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार सिंह ने किया धन्यवाद ज्ञापन कालेज के एन सी सी आफिसर डॉ अंगद प्रसाद तिवारी ने किया । इस अवसर पर कालेज के सभी प्राध्यापक और कर्मचारी गण मौजूद थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति से सभी हुए मुग्ध
Next: हस्त शिल्प प्रदर्शनी का पूर्व मंत्री ने किया उद्धाटन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.