Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

ब्यूरो 27-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

गाजीपुर। गणतंत्र दिवस पर डीजीपी/ डीजी कारागार आनंद कुमार ने उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन डॉ उमेश शर्मा एवं प्रांतीय सचिव मयंक गुप्ता को पूरे प्रदेश की करागारो में विशिष्ट सेवाएं प्रदान करने एवं मानवता के लिये किये गए कार्यों से कीर्तिमान स्थापित करने हेतु एवं प्रदेश की कारागारों में निरुद्ध बंदियों के उत्थान हेतु दी गयी विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और आशा की की भविष्य में चेयरमैन के नेतृत्व में सभी टीमों का सहयोग लेते हुए बेहतरीन सेवाएं प्रदान करेंगे कारागार विभाग के सभी अधिकारियों ने समिति के कार्यों को सराहा है।

जिला कारागार प्रशासन गाजीपुर में बेहतरीन सहयोग के लिए जिला सचिव अभिषेक सिंह व जोन सहसचिव मयंक सिंह को सराहनीय सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और पूरे प्रदेश में समिति के लगभग 11 लोगों जिला कारागार की स्थानीय इकाइयों को सम्मानित भी किया गया चेयरमैन डॉ उमेश शर्मा , वाइस चेयरमैन राजीव गौतम व वीरेंद्र शर्मा तथा प्रांतीय सचिव मयंक गुप्ता ने सभी टीमों व सचिव को बधाई दिया। जेल अधीक्षक द्वारा डिप्टी जेलर दुर्गेश प्रताप सिंह व डिप्टी जेलर कमल चंद को कोरोना के समय स्थाई व अस्थाई जेल में बेहतरीन कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया साथ ही जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार जी द्वारा उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव अभिषेक सिंह व जॉन सह-सचिव मयंक सिंह को उनके द्वारा जिला कारागार गाजीपुर में किए गए सहयोग कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।जिला सचिव गाजीपुर अभिषेक सिंह व उनकी टीम द्वारा जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार डिप्टी जेलर दुर्गेश प्रताप सिंह डिप्टी जेलर कमल चंद व शिक्षक धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति जेल मैनुअल के अंतर्गत कार्य करती है । 26 जनवरी को गाजीपुर जिला जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि 26 जनवरी को झंडारोहण कार्यक्रम करने के बाद सभी लोगों में मिष्ठान वितरण किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुण्यतिथि पर गरीब असहायों मे बाटे कम्बल
Next: उपस्थित लोगो ने ली प्रतिज्ञा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.