Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रमाण पत्रों का हुआ वितरण

ब्यूरो 27-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
3

गाजीपुर। उ.प्र. प्रदेश दिवस समारोह अवसर पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी का तीसरा दिन राइफल क्लब परिसर गाजीपुर मे जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र गाजीपुर द्वारा आयोजित रहा। जिसका समापन मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने किया। प्रदर्शिनी में विभिन्न विभागो द्वारा लगाये गये स्टालो के माध्यम से लोगो को विभागीय योजनाओ की जानकारी दी गयी।

समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी ने 25 छात्रो को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र,
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत 25 लाभार्थियो को हलुवाई किट, 25  लाभार्थियों को सोनार किट, 25 लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक चाक मशीन तथा 25 लाभार्थियों को मोची किट एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। समापन के दिन परिसर में लोगो के भीड़-भाड़ का माहौल बना रहा। लोग आते-जाते रहे। इस अवसर पर राइफल क्लब परिसर मे 33 विभागो की प्रदर्शनी/स्टाल लगाये गये थे। इस विभागीय प्रदर्शनी में लोगो ने विभागीय योजनाओ को जाना तथा खरीदारी भी की। उ.प्र. दिवस अवसर पर जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास संस्थान, जिला ग्रामोद्योग विभाग,दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि0,सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग,शिल्प कला,उद्यान विभाग, गन्ना विभाग,नगर पालिका परिषद गाजीपुर,बाल विकास विभाग,कुष्ट नियंत्रण,जिला अन्धता निवारण,जिला क्षय रोग विभाग,पंचायती राज विभाग,फाइलेरिया/मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम,कौशल विकास,यूनियन बैंक,पशुपालन विभाग,युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल,मत्स्य पालक विकास अभिकरण, जिला पंचायत,उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र,राष्ट्रीय आजीविका मिशन,महाजन कृषि केन्द्र,प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना,श्रम विभाग,एवं खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओ के सम्बन्ध मे प्रदर्शनी/स्टाल लगाये गये थे। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग अजय कुमार गुप्ता, अपर सूचना अधिकारी राकेश कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा, व्यापार के पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी तथा लाभार्थी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वितरण शिविर का आयोजन
Next: कार्य कुशलता के लिए किया गया सम्मानित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.