Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 27-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210127-WA0028

गाजीपुर। गर्भवती और धात्री महिलाओं में खून की कमी (एनीमिया) में सुधार लाने के लिए सरकार द्वारा ‘एनीमिया मुक्त भारत’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के प्रशिक्षण भवन में न्यूट्रीशन इंटरनेशनल (एनआई) के मंडलीय समन्वयक अपराजिता सिंह द्वारा प्रशिक्षण दिया गया जिसमें जनपद के समस्त ब्लॉकों के बीपीएम, बीसीपीएम, सीडीपीओ और एबीएसए ने प्रतिभाग किया।

एनीमिया मुक्त भारत कार्यकम में स्वास्थ्य विभाग नोडल अधिकारी के रूप में और आईसीडीएसव शिक्षा विभाग सहयोगी के रूप में कार्य करता है। एसीएमओ डॉ के के वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में आए हुए प्रतिभागी अपने ब्लाकों में जाकर आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता को प्रशिक्षण देने का काम करेंगे।
अपराजिता ने बताया कि आशा कार्यकर्ता 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को आइएफए सिरप का एक एमएल सप्ताह में दो दिन पिलाएंगी। इसके अलावा 6 से 9 वर्ष के बच्चों को आइएफए की गुलाबी गोली सप्ताह में एक बार खिलाई जाएगी। सभी प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को सप्ताह में एक बार गुलाबी आइएफए की गोली खिलाई जाएगी। वहीं 10 से 19 वर्ष के किशोर-किशोरियों को आइएफए की नीली गोली विद्यालय में तथा प्रजनन उम्र की 20 से 24 वर्ष की महिलाओं को प्रत्येक सप्ताह एक आइएफए की लाल गोली, गर्भवती और दूध पिलाने वाली माताओं को आइएफए की लाल गोली दी जानी है। साथ ही वर्ष में दो बार किशोर व किशोरियों को एल्बेंडाजोल की एक गोली स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रदान की जाएगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एनीमिया के स्तर को कम करना है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एनीमिक मरीजों को चिह्नित कर उन्हें आयरन फोलिक एसिड की गोलियां प्रदान की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शौचालय निर्माण की जॉच करने पहुँचे अधिकारी
Next: चोरो ने ताला तोड़ कर नगदी पर किये हाथ साफ

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.