Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गांधी जी को कांग्रेस जनो ने दी श्रद्धांजलि

ब्यूरो 30-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210130-WA0020

गाज़ीपुर। भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज यानी 30 जनवरी दिन शनिवार को 73वीं पुण्यतिथि है। आज इस अवसर पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों एवम नागरिको ने जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में सहकारी कालोनी, आमघाट में गांधी जी की प्रतिमा का माल्यार्पण कर 2 मिनट का मौन रखा और पुलिस छावनी में तब्दील आमघाट पार्क में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही नाथूराम गोडसे विचारधारा मुर्दाबाद का भी नारा लगाया।

इस मौके पर प्रदेश सचिव व गाज़ीपुर जिला प्रभारी राहुल राजभर ने गांधी जी के शांति और अहिंसा का पुजारी बताते हुए उन्हें सत्याग्रह आंदोलन का जनक बताया और कहा कि महात्‍मा गांधी जी द्वारा भारतीय स्‍वतंत्रता के लिए किए अभियानों में सत्‍याग्रह और अहिंसा के विरोध जारी रखे, जैसे कि ‘असहयोग आंदोलन’, ‘नागरिक अवज्ञा आंदोलन’, ‘दांडी यात्रा’ तथा ‘भारत छोड़ो आंदोलन’। गांधी जी के इन सारे प्रयासों से भारत को 15 अगस्‍त 1947 को स्‍वतंत्रता मिल गई। आज भी कांग्रेस पार्टी गरीब, मजलुमो और मजबूरों की पार्टी है और उन्ही के बताए सिद्धांतो पर निरंतर आगे बढ़ रही है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि आज ही के दिन सन 1948 में हमारे प्रिय राष्ट्रपिता आदरणीय बापू को आजाद भारत के प्रथम उग्रवादी नाथूराम गोडसे ने भरी प्रार्थना सभा में गोली मारकर हत्या कर दी थी, आज उनकी 73 वीं पुण्यतिथि है, लेकिन आज भी वैसी सोच वालों का गुण और स्वभाव बदला नहीं है। आज देश में किसान, व्यापारी, गरीब – मजलूम सरकार की नीतियों और क्रिया कलापो से परेशान है, साथ ही सत्ता के लिए भ्रष्ट राजनीतिज्ञों ने भारत को कई टुकड़ों में बांट रखा है।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि हमें महात्मा गांधी जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हुए शांति, अहिंसा, सादगी, साधनों की पवित्रता और विनम्रता के उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए।

श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य व पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व प्रदेश सचिव रवि कांत राय, डॉक्टर जनक कुशवाहा, संटू जैदी ,अजय कुमार श्रीवास्तव ,राजीव कुमार सिंह ,कुसुम तिवारी, राजेश गुप्ता ,आशुतोष गुप्ता, राकेश राय, हिमांशु श्रीवास्तव, मनीष राय ,शबीबुल हसन, आदिल, मिलिंद सिंह ,अनीश भाई, रतन तिवारी , हामिद सिद्धकी, अनुराग पांडे, परवेज, अवधेश भारती, अभय गुप्ता, मुकेश, ओम प्रकाश पासवान, राजेश उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने, संशोधन एवं विलोपन हेतु समयावधि में करे आवेदन
Next: लॉकडाउन के बाद फिर से शुरू हुआ पल्स पोलियो कार्यक्रम

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.