Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सात फरवरी तक जनपद में चलेगा पल्स पोलियो अभियान

ब्यूरो 30-01-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ग़ाज़ीपुर। पोलियो को जड़ से खत्म करने के लिए पल्स पोलियो कार्यक्रम का आगाज 31 जनवरी को महाराजगंज उप केंद्र पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के द्वारा किया जाएगा। यह अभियान सात फरवरी तक चलाया जाएगा । अभियान के तहत जिले में जन्म से पाँच वर्ष तक के 5.6 लाख बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि पोलियो या पोलियो मेलाइटिस एक गंभीर और खतरनाक बीमारी है। पोलियो वायरस से होता है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक फैलता है। साथ ही यह वायरस जिस भी व्यक्ति में प्रवेश करता है उसके मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है जिसकी वजह से लकवा भी हो सकता है।
उन्होंने ने बताया कि यह दवा पाँच वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों के लिये आवश्यक है। यह दवा जन्म पर, छठे, दसवें व 14वें सप्ता्ह में फिर 16 से 24 माह की आयु में बूस्टर की खुराक दी जानी चाहिए। पाँच वर्ष तक की आयु के बच्चों को बार-बार खुराक पिलाने से पूरे क्षेत्र में इस बीमारी से लड़ने की क्षमता बढ़ती है, जिससे पोलियो के विषाणु को पनपने से रोकती है।
डॉ उमेश कुमार ने बताया कि अभियान के लिए तैयारियाँ पूर्ण कर ली गयी हैं । सभी ब्लॉक पर पोलियो की वैक्सीन और लॉजिस्टिक भेज दी गयी है । जिले में 0 से 5 वर्ष के बच्चे की अनुमानित संख्या 5,64,993 है जिनको पोलियो की दवा पिलाई जाएगी । जनपद में कुल 2009 बूथ बनाए गए हैं । डोर टू डोर भ्रमण के लिए 948 टीम गठित की गई हैं । 328 सुपरवाइजर बनाये गए है और 85 ट्रांजिट टीम बनाई गई हैं, जो बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, टैक्सी स्टैंड पर पोलियो की दवा पिलायगी। 64 मोबाइल टीम बनाई गई हैं, जो ईंट-भट्टा या घुमंतू परिवार के लोगो को पोलियो की दवा पिलायगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 13 फरवरी तक चलेगा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान
Next: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दो मिनट का मौन रख दी गई श्रंद्धाजलि

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.