Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं का होगा टीकाकरण

ब्यूरो 03-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। स्वास्थ्यकर्मियों का 16, 22, 28 और 29 जनवरी को कोविड टीकाकरण कर प्रतिरक्षित किया गया । 4 और 5 फरवरी को बचे हुये स्वास्थ्यकर्मियों को नौ ब्लॉकों (बाराचवर, बिरनो, देवकली, गोडउर, करंडा, मनिहारी, मरदह, सादात और रेवतीपुर स्वास्थ्य केंद्र) पर टीकाकरण किया जाएगा।

इसके साथ ही 5 फरवरी को होने वाले टीकाकरण दिवस पर फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं यथा पुलिस, राजस्व और नगर पालिका कर्मियों को टीका लगाया जाएगा । इन सभी लाभार्थियों का टीकाकरण 5 फरवरी से जनपद के तीन स्वास्थ्य केंद्रों जिला पुरुष अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और पुलिस लाइन पर किया जाएगा। इसके लिए 6793 लाभार्थियों का डाटा कोविन पोर्टल पर पंजीकृत किया जा चुका है। इसमें से 10% लोगों का टीकाकरण रैंडम आधार पर किया जाएगा, जिन्हें एक दिन पूर्व मैसेज और फोन के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
एसीएमओ डॉ उमेश कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में हेल्थ केयर वर्कर का टीकाकरण किया गया है और बचे हुए लोगों का टीकाकरण 4 व 5 फरवरी को जनपद के नौ ब्लाकों पर किया जाएगा। इसके बाद भी छूटे हुए कर्मचारियों का 15 फरवरी को टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद में 13425 लाभार्थी कोविन पोर्टल पर पंजीकृत थे जिसके सापेक्ष अब तक 6393 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का 5, 11, 12 व 18 फरवरी को टीकाकरण किया जाएगा एवं छूटे हुए लोगों का 22 फरवरी को टीकाकरण किया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नदी में छलांग लगाने पहुंची महिला को पुलिस ने बचाया
Next: रेलवे कर्मी की लापरवाही, राहगीरों पर पड़ी भारी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.