Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सेवराई की टीम ने फाईनल मैच जीत कर कप पर किया कब्जा

संवाददाता 03-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210203-WA0002

जमानियां। क्षेत्र के तियरी गांव स्थित आदर्श जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को जय माँ वनस्पति क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सेवराई व बघरी (चंदौली) के बीच खेला गया। जिसका समापन मुख्यअतिथि पूर्व कैविनेट मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया।

इस दौरान निर्धारित 12 ओवर के खेल में टॉस सेवराई की टीम ने जीता और नौ विकेट खोकर 68 रन बनाया। जबाब में उतरी बघरी चंदौली की टीम ने 12 ओभर में 8 विकेट खोकर 55 रन ही बना पाई। जिस कारण सेवराई की टीम 13 रनों से जीत कर कप पर कब्जा जमाया। इस दौरान मुख्यअतिथि ओम प्रकाश सिंह ने कहा की मेहनत का दुनिया मे विकल्प नही है। जो मेहनत करेगा वह जरूर आगे बढ़ेगा। खिलाड़ियों के पास बहुत बड़ी इच्छा शक्ति होती है। कठिन परिश्रम व दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ खेलने पर टीम जीत की तरफ अग्रसर होती है। वही उन्होंने कहा कि जीत हार का कोई मतलब नही होता है। हम चाहेगे की जितने वाले अपनी जीत को बरकरार रखने के लिये खेलेते रहे और हारने वाले जितने के लिए खेले यही खिलाड़ी की सबसे बड़ी पहचान होती है। हम भी खिलाड़ी रहे है और खिलाड़ी किस अभाव में रहकर खेलता है हमे उसका पूरा अनुभव है। इसी लिए जब हम लोग सरकार में आये तो खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न तरह की योजना बना कर लाभ पहुचाने का काम किये। वही कार्यकम के अंत मे मुख्यअतिथि ओम प्रकाश सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को कप देकर सम्मानित किया। सेवराई टीम के खिलाड़ी संतोष को पूरे मैच में कुल 65 रन व 4 विकेट लेने पर मैन आफ द मैच व मैन आफ दी सीरीज का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता द्वय राजवंश यादव व अनिल सिंह, कपिल देव यादव, राकेश यादव, जमशेद खाँ, अनिल यादव, अम्बरीष यादव, अभिषेक सिंह, बबलू यादव, ओमकार यादव, जैनुल बशर, गोलू यादव आदि लोग मौजूद रहे।
एम्पायर की भूमिका गामा यादव व जितेन्द्र गुप्ता ने तो स्कोरर की भूमिका संजय राय ने निभाई।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चौरी-चौरी शताब्दी महोत्सव के आयोजन के लिए बैठक सम्पन्न
Next: नदी में छलांग लगाने पहुंची महिला को पुलिस ने बचाया

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.