Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रेलवे कर्मी की लापरवाही, राहगीरों पर पड़ी भारी

संवाददाता 03-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210203-WA0053

जमानियां। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-97(24) पर बुधवार की सुबह 8:30 बजे बाइपास रेलवे फाटक का बूम टूट गया। गेटमैन ने स्लाइडर गेट को बंद कर सुपर फास्ट ट्रेन को पास कराया। बूम की मरम्मत की वजह से दो घंटा तक मार्ग पर आवागमन में बाधित रहा।

ज्ञात हो कि सुबह करीब 8:30 बजे डाउन लाइन में ट्रेन आने की सूचना पर गेटमैन स्टेशन के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बाइपास रेलवे फाटक को बंद करने कि जल्दी में सडक पार कर रही बस से बूम टकरा गया। जिससे बूम टूट गया।  गेटमैन ने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन के पैनल रूम को दिया और स्लाइडर गेट को बंद किया। इसके बाद अप लाईन पर नार्थ ईस्ट सुपरफ़ास्ट ट्रेन गुजरी। बूम टुटने कि सूचना के घंटो बाद पहुंचे रेल कर्मियों ने गेट की मरम्मत कर आवागमन शुरू कराया। गेट बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई। भीषण जाम लग गया। रेल कर्मी बूम को दुरुस्त करने में जुट गए। एक घंटा बाद दस बजे बूम दुरुस्त किया गया। इसके बाद आवागमन शुरू हुआ। रेल अधिकारी ने बताया कि बूम टूटने से ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं का होगा टीकाकरण
Next: सदस्य राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का आगमन 4 फरवरी को

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.