Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एमएलसी को सौंपा नगर के सभासदों ने पत्रक

संवाददाता 04-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
01

ज़मानियां। नगर स्थित लोक निर्माण अधिशासी अभियंता डांक बंगले में उपस्थित क्षेत्रीय ग्राम प्रधानगणों की समस्या एमएलसी विशाल चंचल सिंह ने समस्या सुनी। गुरुवार की दोपहर एमएलसी विशाल चंचल सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लोक निर्माण अधिशासी अभियंता डांक बंगला पहुंचने की सूचना पर ग्राम प्रधानगणों के साथ पालिका सदस्य पहुंचकर अपनी अपनी समस्या रखी।

इस दौरान क्षेत्रीय प्रधानगणों ने सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन जैसे विकास कार्यों में बकाया धनराशि भुगतान कराये जाने‚  कंकड़ घाट व कपूरा घाट को पक्का निर्माण कराये जाने‚ पानी निकासी‚ सीसी सडक निर्माण आदि कराने से संबंधित पत्रक सौपा। ग्राम प्रधानों की समस्या को सुनकर एमएलसी विशाल चंचल सिंह तत्काल बीडीओ हरि नारायण को बुलवा कर बकाया धनराशि भुगतान नही किए जाने को लेकर जानकारी ली। बीडीओ ने बताया कि कई ग्राम प्रधानगणों द्वारा विकास कार्य करा दी गयी है। लेकिन भुगतान के लिये शासन स्तर पर धनराशि विभाग को नही मिला। जिसके कारण ग्राम प्रधानों के सामने भुगतान की गम्भीर समस्या बनी हुई है। एमएलसी विशाल चंचल सिंह समस्या सुनने के बाद कहा कि प्रयास करूंगा कि समस्या का जल्द से जल्द निदान किया जा सके। इस अवसर पर आदर्श नगर पंचायत दिलदार नगर के चेयरमैन अविनाश जयसवाल, सेराज खान, सनी वर्मा, जयशंकर उपाध्याय, अशोक कुमार राय, जाहिद सिद्दीकी, नारायण दास चौरसिया, एजाज अहमद, उद्धव पांडेय, बृजेश जयसवाल,सुनील सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: असहाय को परेशान कर रही नगर पालिका– मनोनीत सभासद जयप्रकाश गुप्ता
Next: बहन को पीट रहे भाई को मौसेरे भाई ने माना किया तो लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.