Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मासिक बैठक सम्पन्न

संवाददाता 05-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210205-WA0017

जमानियां। स्थानीय सपा की मासिक बैठक शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई।

इस दौरान जमानियां विधानसभा प्रभारी श्याम नरायन कुशवाहा ने कहा कि किसानों के आंदोलन को और धार देने की जरूरत है। यह समाजवादियों का मजबूत जिला है। गाजीपुर की आवाज दिल्ली की सियासत को हिलाने का दम रखती है। बस आप लोग पार्टी को एक जुटता के साथ मजबूती प्रदान करे। वही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रणजीत यादव ने कहा कि समाज से पैदा हुवा व्यक्ति ही समाजवादी हो सकता है। अपने अंदर जज्बा पैदा करो और हर कार्यकर्ता अपने को मुलायम व अखिलेश समझ कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करे। इस दौरान प्रथम मासिक बैठक में आये पूर्व डीआईजी रजिस्टार व विधायकी के दावेदार ओम प्रकाश यादव ने कहा कि ये ऐसी पहली सरकार है जिसमे बोलने की आजादी तक छीन ली गयी है। इनके प्रदेश के मुखिया कहते है की ठोक दो। उस सरकार से उमीद करना ही बेईमानी होगी। वही उन्होंने कहा कि यदि किसानों का कृषि बिल वापस नही होगा तब तक लोकतंत्र जिंदा नही हो सकता। वही विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि सभी मतभेद भुलाकर मिशन 2022 को कामयाब बनाये और सभी वर्ग को साथ लेकर विकाश करने वाले अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाये। तभी सभी वर्ग का कल्याण हो सकता है अन्यथा पछताने के अलावा कुछ भी हाथ नही लगेगा।
वही बैठक के अंत मे देवईथा गांव निवासी सीआरपीएफ के पूर्व इंस्पेक्टर रहे पुलिस मैडल प्राप्त सुग्रीव पासवान ने सपा की सदस्यता ग्रहण किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव ने माल्यार्पण कर उनको पार्टी में शामिल किया।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतीनिधि दिनेश यादव, विधानसभा महासचिव उर्मिलेश पाण्डे, ब्लाक अध्यक्ष द्वय अशोक सिंह व रजनीश यादव, जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव, पूर्व प्रमुख दया शंकर यादव, हरबंश यादव, शिवमूरत यादव, कपिलदेव यादव, राजेन्द्र बनवासी, पारस यादव, सुभाष यादव, रिशु यादव, रामचीज यादव, वीरेन्द्र यादव, गायक रजनीकांत यादव,पंकज यादव, अवधेश यादव, अम्बरीष यादव, शम्भू यादव, आकाश यादव आदि लोग मौजूद रहे। संचालन नगर अध्यक्ष इमरान खाँ सद्दाम ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तेरहवी में शामिल होने जा रहे युवक की मौत
Next: शिविर का आयोजन 9 फरवरी को

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.