Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वित्तीय साक्षरता दिवस का हुआ आयोजन

ब्यूरो 09-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210209-WA0014

ग़ाज़ीपुर। यूनियन बैंक के क्षेत्रीय ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में वित्तीय साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में बैंक मित्र, महिलाए, पीएम स्वनीधी के लाभार्थीगण इत्यादि प्रतिभाग किए। वीसी के माध्यम से आरबीआई के अग्रणी जिला अधिकारी राकेश चंद्रा ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया एवं सुरक्षित बैंकिंग करने हेतु मार्गदर्शन दिया। उन्होने वित्तीय साक्षरता सप्ताह मनाने का उद्देश्य उपस्थित ग्राहको एवं लोगों को बताया। एलडीएम सूरज कांत ने वित्तीय साक्षरता सप्ताह का उद्देश्य बताते हुए ग्राहकों को अधिकृत संस्थानों से ऋण लेने, उचित ऋण की राशि एवं समय से चुकाने के बारे में बताया। उन्होंने उपस्थित लोगों को आरबीआई द्वारा दिए गए तीन सिद्धांत, होशियार बने, समझदार बने एवं जिम्मेदार बने के बारे में विस्तृत रूप से बताया। जनपद के वित्तीय साक्षरता सलाहकार धर्मेन्द्र देव ने अपने सम्बोधन में कहा कि लोगो को सामाजिक सुरक्षा हेतु सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा एवं अटल
पेंशन लेने हेतु प्रेरित किया जाय। आरसेटी के निदेशक विनोद ने लोगों को संस्थान का उद्देश्य बताया और अवगत कराया कि यह सारे प्रशिक्षण मुफ्त में दिलाए जाते है। आयोजन में संकाय सुशांत श्रीवास्तव, सहायक राम विलास, वरिष्ठ प्रबंधक श्री राजीव रंजन उपस्थित थे ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: संदेहास्पद डाटा को छात्रों द्वारा सही करने की समयावधि शासन 10 फरवरी तक
Next: कल से जनपद में धारा 144 लागू

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.