Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मतदाता जागरूकता एवं स्वच्छता रैली का किया आयोजन

संवाददाता 09-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210209-WA0021

जमानिया। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित महिला महाविद्‍यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मंगलवार को रैली निकाल कर नगर स्थित गंगा घाट पर स्वयं सेविकाओं ने साफ सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।

राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के स्वयं सेविकाओं ने रैली निकाला और गंगा को स्वच्छ रखने हेतु लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्याम सिंह के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता एवं स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। रैली द्वारा स्वयं सेविकाओं ने ग्रामीणों से यह अनुरोध किया कि वे अनिवार्य रूप से सभी मतदानों में सहभाग करें। इस दौरान मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गयी और लोगों को जागरुक किया और स्वच्छता का संदेश दिया। शिविरार्थियों ने आधी रोटी खाएंगे वोट देने जाएंगे के गगनचुंबी नारों के साथ लोगों से अनिवार्य मतदान की अपील की। बौद्धिक कार्यक्रम में गंगा के अविरल और अक्षुण्ण रखने पर आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिविरार्थियों को गंगा को स्वच्छ रखने, उनकी पुरातनता और पौराणिक महत्व पर अच्छी जानकारी प्रदान की। उन्होंने शिविरार्थियों से अपने सीखे व्यवहार को जीवन में उतारने की अपील की। स्वयं सेविका ने गंगा के उदगम, उनके महत्व एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। इस अवसर पर डॉ अरविन्द सिंह‚ जितेन्द्र यादव‚ संजय शर्मा‚ अंशु बिन्द‚ मुस्कान यादव‚ रितु कुशवाहा‚ निरज यादव‚ रोजी जहां‚ सीमा कुमारी‚ अनुराधा‚ आरती कुमारी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर हर्ष
Next: डॉ एस पी सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष व डॉ अम्बरीष कुमार राय प्रदेश उपाध्यक्ष

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.