Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा मनाया गया गोदभराई दिवस

ब्यूरो 10-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210210-WA0012

गाजीपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा शासन के निर्देश पर मंगलवार को गर्भवती की गोदभराई का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य उनके गर्भावस्था के दौरान पोषण युक्त आहार प्रदान कराना और उन्हे पोषण व स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देना है । बाल विकास परियोजना मोहम्मदाबाद के 282 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 282 गर्भवती की गोदभराई की गई । इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) शायरा परवीन के द्वारा ग्राम सभा चक आलम प्राथमिक विद्यालय पर उपस्थित होकर भारतीय परंपरा के अनुसार दो गर्भवती को पोषण तत्वों से भरी टोकरी प्रदान की गयी और उन्हें अनेक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी गई । इस दौरान कोविड-19 के के बचाव और सावधानियों के बारे में भी बताया गया।

सीडीपीओ ने बताया कि गोदभराई कार्यक्रम में उन गर्भवती को लाभ दिया जाता है जो पहले, दूसरे और तीसरे माह के गर्भ से हों । इस दौरान उन्हें समय पर टीकाकरण कराने और आयरन की गोली खाने, कम से कम चार प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) कराने एवं स्वास्थ्य केंद्र पर पंजीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उनके साथ में आई हुई बुजुर्ग महिलाओं को भी गर्भवती के स्वास्थ्य संबंधी देखभाल की जानकारी दी गई। इसके साथ ही लाभार्थियों को पोषण के प्रथम 1000 दिन (गर्भावस्था के 270 दिन और प्रसव के बाद शिशु के 730 दिन) सम्पूर्ण देखरेख के बारे में बताया गया । साथ ही जन्म के एक घंटे के अंदर माँ का दूध और छह महीने तक नियमित स्तनपान के बारे में बताया गया ।
गोद भराई में सांकेतिक रूप में विटामिन सी युक्त फल, हरी सब्जियां, गुड़ एवं चना इत्यादि देकर गोद भराई का आयोजन अदिलाबाद, गढ़वा, फतेहबाद, मीराबाल जट्टी, कुंडेश्वर ,रघुवर गंज, शाहबाज कुली के साथ ही ब्लॉक के कुल 282 आंगनबाड़ी केंद्रों पर मुख्य सेविका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा संपन्न हुआ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वित्तीय साक्षरता दिवस में दी गई जानकारी
Next: उद्यमियों को प्रोत्साहन हेतु आवेदन की तिथि बढ़ी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.