Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वित्तीय साक्षरता दिवस में दी गई जानकारी

ब्यूरो 10-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ग़ाज़ीपुर। नगर पंचायत बहादुरगंज में वित्तीय साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बैंक मित्र , महिलाए , पीएम स्वनीधी के लाभार्थीगण इत्यादि प्रतिभाग किए।

मुख्य वक्ता गौरव प्रभाकर सिंह , शाखा प्रबन्धक , यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बहादुरगंज शाखा ने वित्तीय साक्षरता सप्ताह मनाने का उद्देश्य उपस्थित ग्राहको एवं लोगों को बताया। उन्होने ग्राहकों को अधिकृत संस्थानों से ऋण लेने . उचित ऋण की राशि एवं समय से चुकौती के बारे में बताया। उन्होंने उपस्थित लोगों को आरबीआई द्वारा दिए गए तीन सिद्धांत . होशियार बने , समझदार बने एवं जिम्मेदार बने के बारे में विस्तृत रूप से बताया। इस आयोजन में भारत सरकार द्वारा प्रायोजित अभियान में भी डिजिटल कैम्पेन का भी प्रचार प्रसार किया गया एवं उपस्थित ग्राहकों को डिजिटल माध्यम से बैंकिंग करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। इस कार्यशाला में लोगों को साइबर फ्रौड के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। जनपद के वित्तीय साक्षरता सलाहकार धर्मेन्द्र देव जी ने लोगों को सामाजिक सुरक्षा हेतु सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा एवं अटल पेंशन लेने हेतु प्रेरित किया। आयोजन में नगर पंचायत अध्यक्ष, सभासदगण एवं नगर पंचायत के कर्मचारी
इत्यादि प्रतिभाग किए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कई थानाध्यक्षों की तैनाती में भारी फेरबदल
Next: बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा मनाया गया गोदभराई दिवस

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.