Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

निधि समर्पण अभियान को एक बालक ने अपनी गुल्लक सौंपकर समर्पण का अनोखा भाव किया प्रस्तुत

संवाददाता 14-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210214-WA0023

मरदह(गाजीपुर)। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर चल रहे निधि समर्पण अभियान में हरेक मन में श्रीराम के प्रति भक्ति की रसधारा मध्यम रौ से बह रही है। बच्चे हो या युवा टोली को बढ़चढ़ कर समर्पण राशि समर्पित कर रहे हैं।

शनिवार को निधि समर्पण अभियान की टोली को एक बालक ने अपनी गुल्लक सौंपकर समर्पण का अनोखा भाव प्रस्तुत किया।संघ के बौद्धिक प्रमुख विपिन बहादुर ने बताया शनिवार को टोली को निधि एकत्र करता देखकर क्षेत्र के भोजापुर गांव में यूकेजी का पांच वर्षीय छात्र प्रान्जय सिंह उर्फ़ राघव पुत्र धनंजय सिंह ने योगदान की इच्छा प्रकट की।जिसने ने गुल्लक में जमा की गई पाकेट मनी टोली को सौंप दी जिसमें 736 रूपये पाए गए। बच्चे के भाव को देखते हुए 100 वर्षीय बाबा गोरखनाथ सिंह ने 1000 रूपया, दादी क्रान्ति सिंह 1000 हजार रुपये, चाचा वैभव सिंह 1000 रूपये, माता प्रतिभा सिंह ने 2100 सौ रुपए दान देकर पुण्य के भागीदार बने व बच्चे का उत्साहवर्धन किया। टोली में संघ परिवार के खंड कार्यवाह वैभव जी, खंड बौद्धिक प्रमुख विपिन जी, सत्येन्द्र जी, दीपक सिंह, बालकरन सिंह, कविता सिंह, अभिनन्दन सिंह, रौनक सिंह, प्रान्वी, मिली, दीपक खरवार, अक्षय खरवार आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ग्राम्य विकास एवं समग्र विकास मंत्री का जनपद आगमन 14 को
Next: श्रद्धांजलि सभा में पहुँचे दिग्गज

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.