Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

तहसील परिसर मे बिजली बिल के बकायेदार को दौड़ाया

संवाददाता 18-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। तहसील में बुधवार को किसी काम से आये तीन लाख के बकायेदार को नायब तहसीलदार ने दौड़ा लिया। बकायदार किसी तरह भाग कर अपने को बचाया।

जी हां ! जमानियां तहसील में तारनबांध गांव का रहने वाला अनिल सिह पर बिजली बिल का बकाया है और बिजली विभाग द्वारा आरसी काटी गयी है। जिसकी वसूली का जिम्मा तहसील को सौंपा गया है। बुधवार को बड़े बकायेदार में शुमार अनिल सिह को देखते ही नायब तहसीलदार राकेश कनौजिया ने उसे बुलाया और बिजली बिल जमा करने को कहा। जिस पर वह आना कानी करने लगा और रौब दिखाने लगा। जिस पर नायब तहसीलदार ने उसे पकड़ कर जिला जेल भेजने की बात कही। इस बीच तहसील में अफरा तफरी मच गयी और इसकी का लाभ उठा कर बकायदार भागने का प्रयास करने लगा तो अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए नायब तहसीलदार उसके पीछे अमीनों के साथ दौड़ पड़े लेकिन वह बकायेदार भागने में कामयाब हो गया। इस संबंध में नायब तहसीलदार राकेश कनौजिया ने बताया कि बकायेदार रौब मे पैसा न देने कि बात कह रहा था। जिस पर उसे पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन वह भीड का लाभ उठा कर भागने में कामयाब हो गया। उन्होंने कहा कि बकायेदार अपने बकाये कि धनराशि जल्द से जल्द जमा कर दें अन्यथा दबिश देकर उन्हें पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु सुनहरा अवसर
Next: छात्रों के लिए आवश्यक सूचना

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.