Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कैच द रेन कार्यक्रम का हुआ लान्चिग

ब्यूरो 19-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210219-WA0007

गाजीपुर। नेहरू युवा केन्द्र गाजीपुर युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक एवं कैच द रेन कार्यक्रम का लान्चिग मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता एवं नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा जल संचयन के पोस्टर ‘‘जल संरक्षण की करो तैयारी- होने वाली है वर्षा भारी‘‘, ‘‘करेगे हम जल संचय-अब है बस यही निश्चय‘‘ , ‘‘आओ जल बचाये- भारत को खुशहाल बनाये‘‘ ‘‘अगर आज जल ना बचाओगे-तो आने वाला कल देख न पाओगे‘‘ से किया।

बैठक में एजेण्डा बिन्दु के अनुसार नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा वर्ष भर में आयोजित कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कैच द रेन कार्यक्रम के जनपद में क्रियान्वयन से पानी के जल स्तर को उठाने में मदद मिलेगी। वास्तव में पानी का संकट दिन प्रतिदिन गहरा होता जा रहा है। तेजी से जल स्तर नीचे घट रहा है। बर्षा की मात्रा कम होती जा रही है, जो चिन्ताजनक है। ऐसे में नेहरू युवा केन्द्र जल शक्ति मत्रालय के संयुक्त प्रयास से इस दिशा में किये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम से जल संकट से निजात मिलेगी। उन्होने पॉच विकास खण्ड-सदर, मनिहारी, कासिमाबाद, जखनियॉ व बिरनो के 50 ग्रामो में पहले सर्वे कराने का निर्देश दिया। यह चिन्हित किया जाय कि कितने तालाब, पोखरे, बावली गॉव में है। चिन्हाकन कर सूचीवद्ध किया जाय। ग्रामो मे समिति बनायी जाय जिसमें राजस्व, राज पंचायत , स्वास्थ्य, मनरेगा, सिचाई, आगनवाड़ी, बेसिक शिक्षा, गॉव के सामाजिक कार्यकताओ, जल संचयन के क्षेत्र में कार्य करने वाले संगठनो आदि को मिलाकर बनाया जाय। इस अवसर पर विश्व आद्र भूमि दिवस कार्यक्रम के राजकीय महिला कालेज के विजेता प्रतिभागी प्रिया पाण्डेय, तुबा नुर, पूजा यादव, अंकाक्षा राय, एवं प्रसिद्ध तैराक विजय बहादुर निषाद को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी ने जल संरक्षण की शपथ ली। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने भी परमपरागत जल श्रोत्रो के संरक्षित करने पर बल दिया। समिति के सदस्यों ने इस दिशा में अनेक सुझाव दिये जिसे संकलित कर इस दिशा में कार्यवाही की जायेगी। बैठक में डा0पी0के0कुशवाहा अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी,
अग्रणी बैंक शाखा प्रबन्धक, उपक्रीड़ा अधिकारी, डा0 अमित यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी, डा0 संतन कुमार सहित समिति के सम्मानित सदस्य एवं कैच द रेन कार्यक्रम में विषेश आमंत्रित सदस्य उपस्थित थे। नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी कपिल देव ने सभी के
प्रति आभार व्यक्त किया एवं बैठक का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के ए.पी.ए सुभाष प्रसाद ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विकास कार्यों पर की चर्चा
Next: लेखपाल संघ के पदाधिकारियों का हुआ निर्विरोध चयन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.