Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रुद्राक्ष का पौधा लगाकर मुख्य न्यायमूर्ति ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ब्यूरो 20-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210220-WA0010

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में शनिवार को माननीय मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर, उच्च न्यायालय इलाहाबाद का शुभागमन हुआ।

प्रांगण में स्थित शिव वाटिका उद्यान में मुख्य न्यायमूर्ति ने रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पौधरोपण किया। इस कड़ी में मुख्य अतिथि के साथ न्यायमूर्ति ओमप्रकाश, न्यायमूर्ति विवेक वर्मा, अजय कुमार श्रीवास्तव महानिबंधक माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं प्रशांत मिश्र, जनपद न्यायधीश, मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी एवं डा० ओ० पी० सिंह, पुलिस अधीक्षक के द्वारा भी पौधरोपण किया गया। इन सम्मानित विशिष्ट अतिथिगण द्वारा क्रमशः मौलश्री, दालचीनी , हरसिंगार, रुद्राक्ष, मौलश्री एवं लौंग के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के संयोजक अजीत कुमार सिंह, अपर महाधिवक्ता, उ० प्र० ने मुख्य अतिथि और समस्त विशिष्ठ अतिथिगण का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर ने प्रांगण का पूर्ण भ्रमण किया और समस्त मेडिसिनल के साथ -साथ अन्य पौधों के बारे मे जानकारी प्राप्त की और इस उद्यान के निर्माण एवं रखरखाव के लिए प्रबंधक अजीत कुमार सिंह की प्रशंसा की। उन्होंने ऐसे उद्यान लगाने हेतु प्रेरणा दी और अनेक वृक्षों की प्राकृतिक उपयोगिता को भी बताया। महाविद्यालय के NCC कैडेट्स के द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया । कार्यक्रम का संचालन डा० अमित प्रताप ने किया कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डा० समर बहादुर सिंह, संजीव कुमार सिंह, डा० धर्मराज सिंह, डा० पीयूषकान्त सिंह, डा० विनोद सिंह, कृपाशंकर सिंह, अनिल पांडेय , संतोष कुमार, आशुतोष सिंह आदि उपस्थित रहे। प्रबंधक अजीत कुमार सिंह ने समस्त सम्मानित अति विशिष्ठगण का प्रांगण में पधारने के लिए आभार व्यक्त किया। इस उद्यान में लगभग 200 विभिन्न प्रकार के वृक्ष और पौधे उपलब्ध हैं और पूर्व में 54 अति विशिष्ठगण द्वारा वृक्षारोपण किया जा चुका है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रतियोगिता में विजेता को मुख्य अतिथि ने किया पुरस्कृत
Next: गाजीपुर के मालवीय के चित्र का मुख्य न्यायमूर्ति ने किया अनावरण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.