Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उद्धघाटन मैच मे धुस्का की टीम ने कोदई को हराया

संवाददाता 20-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210219-WA0026

जमानियां। क्षेत्र के बघरी गांव में मां भागेश्वरी स्पोर्टिग क्लब के तत्वाधान में शुक्रवार को बालीबाल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन मुख्यअतिथि के रूप में पधारे पूर्व कैविनेट मंत्री ओम प्रकाश सिंह के प्रतीनिधि मन्नू सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त व फीता काटकर किया।

उद्घाटन मैच धुस्का व कोदई कजहरा के बीच खेला गया। जिसमें धुस्का ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुवे लगातार दोनों सेट का मैच जीतकर उद्घाटन मैच जीत लिया। वही आयोजको ने मन्नू सिंह का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मन्नू सिंह ने पूर्व कोच खदम्बर विन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुवे कहा कि खेल से खिलाड़ी व क्षेत्र की अपनी पहचान बनती है। खेल लोगो को जोड़ने का काम करता है व खेल से खिलाड़ी में निखार आता है। खेल को हार जीत के लिए ही नही बल्कि उससे अपनी उपलब्धि को पाने के लिए टीम भावना के साथ खेलना चाहिए। तभी टीम व खिलाड़ी का विकाश हो सकता है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, नगर अध्यक्ष सद्दाम ख़ाँ, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अम्बरीश यादव, पूर्व प्रधान द्वय ओम प्रकाश विन्द व धर्मराज कुशवाहा, जितेन्द्र तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, शैलेन्द्र तिवारी, श्यामा विन्द, बच्चन राय, नीतीश राय, लछुमन शर्मा, मोहित गुप्ता, अभिषेक सिंह, गोलू यादव, राम चेला विन्द आदि लोग मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका जितेन्द्र तिवारी व मोनू कुशवाहा तथा कमेंट्री की भूमिका रजनीकांत यादव ने निभायी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: लेखपाल संघ के पदाधिकारियों का हुआ निर्विरोध चयन
Next: अपने प्रति होने वाले अपराध के प्रति आवाज बुलंद करें स्त्रियां-कोतवाल राजीव कुमार सिंह

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.