Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

21 फरवरी से शुरु होगा जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) टीकाकरण अभियान

ब्यूरो 20-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिले में जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) टीकाकरण अभियान रविवार (21 फरवरी) से शुरू होकर लगातार 15 दिनों तक चलाया जाएगा जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से वर्चुअल रूप से करेंगे। जनपद में इसका शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के अंतर्गत आने वाले बरतर स्वास्थ्य केंद्र पर विधायकअलका राय द्वारा किया जाएगा। इसको लेकर विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। इस बार जेई टीकाकरण का डाटा कोविड-19 वैक्सीनेशन की तरह एप के माध्यम से ई-कवच पर किया जाएगा। अभियान के लिए जनपद में 22557 बच्चों का लक्ष्य शासन से मिला है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि रविवार को यह टीकाकरण जनपद के सभी ब्लाकों के साथ ही सभी सब सेंटरों पर किया जाएगा जिसको लेकर सभी ब्लाकों पर वैक्सीन पहुंचाई जा चुकी है। साथ ही बैनर और पोस्टर का भी वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस टीकाकरण अभियान में जन्म से लेकर 15 साल तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा । अभियान में उन बच्चों का भी टीकाकरण किया जाएगा, जिन्हें अभी तक जेई का टीका नहीं लगा है। उन्होंने बताया कि अभियान को लेकर विभाग के द्वारा माइक्रोप्लान बना लिया गया है। साथ ही जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक पूर्व में संपन्न कराई जा चुकी है। अभियान में आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ ही सुपरवाइजर की बच्चों को उनके घरों से टीकाकरण केंद्र तक लाने की जिम्मेदारी रहेगी।
जापानी बुखार क्या है
जापानी इंसेफेलाइटिस (जापानी बुखार) एक ऐसी बीमारी है, जो मच्छरों के काटने से फैलती है। यह मच्छर फ्लेविवायरस संक्रमित होते हैं। यह संक्रामक बुखार नहीं है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है। विशेषज्ञों की मानें तो जापानी इंसेफेलाइटिस पूर्वांचल भारत में अधिक होता है। इस बुखार का असर मच्छर के काटने के 5 से 15 दिनों में दिखाई देता है।) से शुरू होकर लगातार 15 दिनों तक चलाया जाएगा जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से वर्चुअल रूप से करेंगे। जनपद में इसका शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के अंतर्गत आने वाले बरतर स्वास्थ्य केंद्र पर विधायकअलका राय द्वारा किया जाएगा। इसको लेकर विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। इस बार जेई टीकाकरण का डाटा कोविड-19 वैक्सीनेशन की तरह एप के माध्यम से ई-कवच पर किया जाएगा। अभियान के लिए जनपद में 22557 बच्चों का लक्ष्य शासन से मिला है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि रविवार को यह टीकाकरण जनपद के सभी ब्लाकों के साथ ही सभी सब सेंटरों पर किया जाएगा जिसको लेकर सभी ब्लाकों पर वैक्सीन पहुंचाई जा चुकी है। साथ ही बैनर और पोस्टर का भी वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस टीकाकरण अभियान में जन्म से लेकर 15 साल तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा । अभियान में उन बच्चों का भी टीकाकरण किया जाएगा, जिन्हें अभी तक जेई का टीका नहीं लगा है। उन्होंने बताया कि अभियान को लेकर विभाग के द्वारा माइक्रोप्लान बना लिया गया है। साथ ही जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक पूर्व में संपन्न कराई जा चुकी है। अभियान में आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ ही सुपरवाइजर की बच्चों को उनके घरों से टीकाकरण केंद्र तक लाने की जिम्मेदारी रहेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिशन शक्ति को अप्रैल के बाद भी नए रूप में जारी रखने के लिए बनेगा रोड मैप
Next: तिब्बत सीमा पुलिस में चयन होने पर परिजनों में खुशी की लहर

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.