Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कोविड-19 के परिपेक्ष में कोई भी भ्रांति ना पाले-प्रधानाचार्य

ब्यूरो 20-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210220-WA0007

गाजीपुर। क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, आजमगढ़ द्वारा बताया गया कि जनपद में कोविड-19 जागरूकता और टीकाकरण से संबंधित सघन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस जागरूकता अभियान के दौरान गाजीपुर जनपद के अष्ठ शहीद इंटर कॉलेज, मुहम्मदाबाद, गाजीपुर में एक विशेष जनसंपर्क और जागरूकता प्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवशंकर गिरी द्वारा बताया गया कि कोविड संक्रमण को रोकने और टीकाकरण के लिए यह जागरूकता अभियान केंद्र सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है कि कोरोना से बचाव के बताए जा रहे नियमों का अभी भी कड़ाई से पालन करें, साथ ही यह भी समझना है कि कोविड-19 की वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के परिपेक्ष में कोई भी भ्रांति ना पाले, कोविड-19 की वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ने बताया कि सचल चित्र प्रदर्शनी, पोस्टर, बैनर, स्टीकर, हैण्डबिल और पैम्पलेट के माध्यम से जनपद में कोविड-19 वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 वैक्सीन के साथ-साथ कोरोना अनुरूप व्यवहार भी कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी है। टीकाकरण के बाद भी हमें कोरोना अनुरूप व्यवहार का कड़ाई से पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कोरोना से जंग जीतने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। जिसमें सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर, 50 वर्ष के आबादी ऊपर की आबादी और उसके बाद गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि टीकाकरण अभियान में सभी को शामिल किया जाएगा। लेकिन अपना पंजीकरण कराने वाले को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 एवं टीकाकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई एवं इसी विषय पर प्रश्नोंत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें विजेता 12 विजेता प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित प्रतिभागियों में प्रियंका, सुमित, सोमनाथ, प्रशांत, अभिषेक, सच्चिदानंद, अलका, शालिनी, रितोश, फातमा, अक्सा, सुरज रहे। इस अवसर पर दिनेश चंद्र राय प्रवक्ता रसायन विज्ञान, श्रीराम राय, कमलेश दूरदर्शन संवादाता के साथ विद्यालय के अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: समस्त अधिकारी चुनावी मोड में आ जाये-डीएम
Next: राज्य निर्वाचन आयोग स्तर से मार्च माह में अधिसूचना जारी होना सम्भावित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.