Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

तीसरे चरण में 50 साल से ऊपर के आमजन का होगा टीकाकरण

ब्यूरो 21-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। कोविड-19 टीकाकरण (वैक्सीनेशन) के प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मी व दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। वहीं अब विभाग और शासन ने तीसरे चरण में 50 साल से ऊपर के आमजन का टीकाकरण करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके मद्देनजर जनपद में करीब 6 लाख लोगों को वैक्सीनेशन कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसी को लेकर अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद द्वारा शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभाग को दिशा निर्देश दिए गए । इसी कड़ी में शनिवार की ही देर शाम जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कोविड-19 का जिला टास्क फोर्स की बैठक की गयी ।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि शासन के द्वारा 50 साल से ऊपर के लोगों का टीकाकरण कराए जाने का कार्यक्रम शुरू कराने की योजना है। इसके मद्देनजर आबादी का 14% लोग 50 साल से ऊपर के हैं जिनकी संख्या 5,99,236 है। इसके लिए शासन के द्वारा एक एप लांच करने की योजना है जिसके माध्यम से 50 साल के ऊपर वाला व्यक्ति अपना रजिस्ट्रेशन करेगा। इसके पश्चात आने वाले दिनों में उसके टीकाकरण की जानकारी उसके मोबाइल पर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि इसके लिए विभाग के द्वारा 17 ब्लॉक के 74 सत्र स्थल बनाए जाने की योजना है जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सैदपुर ब्लॉक में 38 537, देवकली में 37216, मिर्जापुर में 34970, मनिहारी में 35549, जखनिया में 36285, शुभाकरपुर में 34384, जमानिया में 42949, भदौरा में 36 866, रेवतीपुर में 25910, बिरनो में 27150, करण्डा में 23 577, मोहम्मदाबाद में 42504, गोड़उर में 31 235, बाराचवर में 33405, कासिमाबाद में 39703, मरदह में 30 503 और सदर में 44888 लोग 50 साल से ऊपर के हैं।
बैठक में डॉ उमेश कुमार ने जिलाधिकारी को अब तक हुए टीकाकरण का ब्योरा देते हुए बताया कि जनपद में 13404 हेल्थ केयर वर्कर में से अब तक 9904 का टीकाकरण हुआ है। 4929 पुलिसकर्मी में से 3245 का टीकाकरण हुआ। 630 नगरपालिका कर्मचारी में से 444 का टीकाकरण हुआ। 1204 राजस्वकर्मी में से 697 का टीकाकरण हुआ। पंचायती राज विभाग के 3592 कर्मचारी में से 2771 का टीकाकरण हुआ। इसको लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष को पत्र जारी करने की बात कही ताकि शेष बचे हुए लोगों का जल्द से जल्द टीकाकरण कराया जा सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नहरों पर निर्मित 25,050 पुल/पुलियों के जीर्णाेद्धार एवं पुनर्निर्माण महाअभियान का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ
Next: राम मंदिर निर्माण के लिए रीता पांडेय ने दिया ₹ 51111 का दान

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.