Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भागवत कथा श्रवण के महत्व की श्रद्धालुओं को दी गई जानकारी

संवाददाता 22-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210222-WA0005

गहमर(गाजीपुर)। स्थानीय गांव के गोविंद राय पट्टी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन (कुबेर निवास)में चल रहे आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं महापुराण ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कथावाचक डॉ राजकुमार तिवारी ने भागवत कथा श्रवण के महत्व बारे में श्रद्धालुओं को विस्तार से जानकारी दी।

कथा से पूर्व आयोजन कर्ता डॉक्टर अभिमन्यु उपाध्याय ने कथावाचक एवं आचार्य का माल्यार्पण कर वह श्रीमद् भागवत महापुराण की आरती उतारकर कथा का श्री गणेश किया। कथा वाचक डॉक्टर राजकुमार तिवारी ने कहा कि सत्संग करने, कथामृत पान करने, सज्जनों की संगति , भगवत परायण लोगों के साथ हरि चर्चा करने से मन के विकार दूर होते हैं। सद्ज्ञान एवं निर्मल भाव की प्राप्ति होती है। ये सभी प्रभु कृपा से ही प्राप्त होता है। तीसरे दिन की कथा में विदुर नीति, कपिल देवहुति संवाद, ध्रुव चरित्र, अजामिल संवाद, राहुगण और जड़ भरत की कथा को मार्मिक एवं संगीत माया ढंग से सुनाया। काफी देर तक भक्त भक्ति एवं ज्ञान के सागर में गोते लगते रहे। सोमवार की कथा के मुख्य यजमान हरिबंश उपाध्याय, पार्वती देवी एवं नयनतारा देवी रही। इस अवसर पर डॉक्टर कृष्णानंद उपाध्याय, डॉक्टर अखिलानंद उपाध्याय, अरविंद उपाध्याय, रवि सिंटू, कमलावती, संतोष, रोहित, अमरनाथ, बंगाली बाबू, दामोदर मास्टर आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: साहू समाज के तहसील अध्यक्ष की पत्नी का आकस्मिक निधन
Next: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रस्तुत किया संतुलित बजट-प्राचार्य डॉ.शरद कुमार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.