Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में गोली लगने से अचेताअवस्था में मिला आरक्षी

ब्यूरो 22-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जनपद में एक अचेताअवस्था में आरक्षी के मिलने से हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भेज दिया है। उसके सिर में गोली लगी हुई थी, जहां से खून बह रहा था।

जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर पानी टंकी के पास सिवान में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में गोली लगने से घायल एक पुलिस कर्मी अचेत मिला। पुलिस ने घायल अवस्था में सीएचसी भेजा। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, बभनौली गांव निवासी अजय सिंह यादव(25) अमेठी जनपद के गौरीगंज थाने पर तैनात हैं। चचेरी बहन की सगाई पर वह बीते 14 फरवरी को 15 दिन की छुट्टी लेकर घर आया था। परिजनों ने बताया कि घर के बरामदे में अजय सोया हुआ था। सुबह करीब साढ़े 4 बजे किसी का फोन आया और वह उठकर चल दिया। इधर जब सुबह छह बजे ग्रामीण सिवान के तरफ गए तो अजय यादव लहूलुहान पड़ा हुआ था। उसके पास मोबाइल एवं पिस्टल भी रखी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस एवं परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल को उपचार के लिए सीएचसी सैदपुर लाया गया। जहां से डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया। वहां घायल सिपाही की हालत नाजुक बनी हुई है। इस संदर्भ में सैदपुर क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घटना स्थल को देखने के बाद प्रथम दृष्‍टया आत्महत्‍या का लग रहा है। विस्‍तृत जानकारी मामले की छानबीन करने के बाद पता चलेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न
Next: 10 दिवसीय जन जागरूकता अभियान संपन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.