Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रस्तुत किया संतुलित बजट-प्राचार्य डॉ.शरद कुमार

ब्यूरो 22-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210222-WA0006~2

जमानियां। पूर्वांचल आर्थिक संघ के अध्यक्ष व हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां गाज़ीपुर के प्राचार्य डॉ.शरद कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेंद्र खन्ना द्वारा पहली बार पेपरलेस बजट प्रस्तुत किया गया है।

उन्होंने बजट 2021 को हर वर्ग का ध्यान रखने वाला बताया।डॉ.कुमार का मानना है कि इस बजट से युवाओं, बच्चों, किसानों और महिलाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा स्वाभिमान और स्वावलंबन मे वृद्धि हेतु बजट बजट में पहले से अधिक धनराशि व्यय की जाएगी।बच्चों के लिए सुपोषण योजना की शुरुवात एक अच्छी पहल है।बजट में पूर्वांचल के विकास हेतु 300 करोड़ की धनराशि निर्धारित की गई है इससे विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। कन्या सुमंगल योजना का विस्तार निश्चित रूप से सरकार की महिलाओं के प्रति संवेदना एवं प्रतिबद्धता को दर्शाता है। महिला शक्ति केन्द्र पर 3200 करोड़ व्यय किए जाने की व्यवस्था से इनके जीवन में सुधार आयेगा। नारी का संतुलित एवं सर्वांगीण विकास हो बजट से इसको साफ देखा जा सकता है। ब्लाक स्तर पर उत्पादन संगठनों की स्थापना के लिए 100 करोड़ दिए गए हैं इससे भी विकास को गति मिलेगी। किसानों को मुफ्त पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवंटित 100 करोड़ की धनराशि यद्यपि कम प्रतीत होती है।सड़क हादसे में किसानों की मृत्यु पर 5 लाख की धनराशि देने की घोषणा को स्वागत योग्य कहा जा सकता है।कोविड 19 महामरी से जहां पूरा विश्व हलाकान है वहीं प्रदेश सरकार को भी पुरसाहाल नहीं समझा जा सकता ऐसे में आर्थिक दबाव झेल रही उ.प्र.की अर्थव्यवस्था और लबें किसान आन्दोलन की आवाज के बीच इस बजट को सन्तोष जनक कहा जा सकता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भागवत कथा श्रवण के महत्व की श्रद्धालुओं को दी गई जानकारी
Next: कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.