Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

संवाददाता 22-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210222-WA0012

जमानियां। ब्लाक कांग्रेस पार्टी अपने निर्धारित कार्यक्रम संगठन सृजन अभियान के तहत सोमवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन तहसील मुख्यालय के सामने स्थित रामलीला मैदान में किया गया।

जिसमें आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि किसान विरोधी सरकार से आम जन मानस तंग आ चुके है। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सुनील राम ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि मोदी सरकार हिटलर की तरह शासन चला रही हैं। किसान अन्नदाताओं की मांग को नजर अंदाज कर जबरिया कृषि बिल को थोपने पर उतारू हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता खुर्शीद सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता अपने किसान अन्नदाता बंधुओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को कटिबद्ध हो चूका है। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के उद्देश्य से संगठन सृजन अभियान के उद्देश्य को पूरा किया जा सकता है। मिनहार खां ने कहा कि कार्यकर्ता ही कांग्रेस की सफलता का प्रतीक है कार्यकर्ता के बिना संगठन की कल्पना नहीं की जा सकती ग्रामीण अंचलों से लेकर नगर कस्बा बाजार तथा सभी जनपद में कांग्रेस के प्रति लोगों की सहानुभूति तेजी से बढ़ रही है विशेष कर अधिक संख्या मे नौजवान कांग्रेस से जुड़ कर प्रदेश में बदलाव लाने के लिए काफी उत्सुक है। सिंह ने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस के लिए एक मजबूत स्तम्भ साबित होगी इसके लिये हम सभी को तैयार रहना पड़ेगा। कांग्रेस ने सभी वर्गों को समाहित कर एक मिशाल कायम कर रही है जो लोकतंत्र की खूबसूरती है। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नसीम अख्तर ने कहा कि कुछ दल लोकतंत्र का उपहास उड़ाते हुए लोकतंत्र को खत्म करने का खड़यंत्र कर रहे हैं जब कि कांग्रेस अपने संगठन में भी लोकतंत्र स्थापित कर के एक उदाहरण प्रस्तुत करने का प्रयास कर रही है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील राम, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, युगल किशोर सिंह, भुल्लन तिवारी, सैयद फैजान, मोहम्मद फैयाज कुरैशी ‚शशिकान्त श्रीवास्तव, मक्खन वर्मा, खुर्शीद, उषा चतुर्वेदी, लाल साहब यादव, चंद्रिका सिंह, अदालत यादव आदि मंचासीन वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे। इस दौरान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष उषा चतुर्वेदी ने मंच के माध्यम से साहिना परवीन को माला पहनाकर सदस्य नियुक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन ब्लाक अध्यक्ष नसीम अख्तर ने की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रस्तुत किया संतुलित बजट-प्राचार्य डॉ.शरद कुमार
Next: संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में गोली लगने से अचेताअवस्था में मिला आरक्षी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.