Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 23-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210223-WA0016

गाजीपुर। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना की बैठक रायफल क्लब सभागार गाजीपुर में सम्पन्न किया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि इसके अन्तर्गत 10000.00 रू0 ऋण के रूप मे पथ-विक्रेताओं को उपलब्ध कराया जाना है, जिससे वे अपना व्यापार पुनः सुचारू रूप से संचालित कर सके। जनपद मे  23.02.2021 तक 4057 पथ-विक्रेताओं के आवेदन प्राप्त हुये है, जिसमें से 2338 पथ- विक्रेताओं को बैकों द्वारा ऋण वितरित किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक मे सभी बैंकर्स को 28.02.2021 तक सभी स्वीकृति ऋण के सापेक्ष शत- प्रतिशत ऋण वितरित किये जाने के निर्देश दिये गये तथा समस्त पथ- विक्रेताओं को 01 मार्च से 06 मार्च, 2021 के मध्य ‘‘स्वनिधि ऋण मेला‘‘ का आयोजन करते हुये विशेष अभियान चलाकर ऑनलाइन आवेदन एवं ऋण वितरण किये जाने हेतु आदेशित किया गया तथा साथ ही नगर निकाय व बैंक द्वारा पीएम स्वनिधि योजना का व्यापक प्रचार- प्रसार करने के भी निर्देश दिये गये। योजना के प्रति उदासीनता पर अधिशासी अधिकारी, गाजीपुर, जमानियां एवं मुहम्मदाबाद नगर पालिका परिषद को चेतावनी जारी करने का भी निर्देश दिया गया । राइफल क्लब में आयेाजित समीक्षा बैठक में मंशा राम वर्मा, अपर उपजिलाधिकारी/ परियोजना अधिकारी, डूडा, सूरजकान्त, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, नोडल अधिकारी बैंकर्स, समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर निकाय, गाजीपुर, हरे राम तिवारी, शहर मिशन प्रबंधक, डूडा, तनवीर आलम, श्री नारायण तिवारी, सामुदायिक आयोजक, डूडा इत्यादि उपस्थित रहें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भक्ति एवं ज्ञान के सागर में गोते लगते रहे भक्त
Next: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की तिथि में हुआ बदलाव

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.