Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 24-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210224-WA0004

गाजीपुर। नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया तथा अपहृत बालिका को बरामद करने में सफलता हासिल की।

19 फरवरी को करीमुद्दीनपुर थाना के ग्राम आसावर में अभियुक्त विवेक कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी ग्राम असावर द्वारा एक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले गया था। परिजन की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं 31/21 धारा 363 भा0द०वि० पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी व अपहृता की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मु०बाद के कुशल मार्गदर्शन में करीमुद्दीनपुर पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस टीम के अथक प्रयास से 24 फरवरी को समय 06.10 बजे भोर में परसा मोड़ पर मुखबीर की सूचना पर अपहृता को बरामद कर अभियुक्त विवेक कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी ग्राम असावर को गिरफ्तार किया गया। मुकदमा उपरोक्त में धारा 366/376 भादवि० व 3/4 पास्को एक्ट की वृद्धि करते हुये अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र0नि0 कृष्ण कुमार सिंह, उ0नि0 भूपेन्द्र कुमार, का0 जयहिन्द थाना करीमुद्दीनपुर, म0का0 सनोज शाह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: छूटे हुए फ्रंटलाइन वर्कर्स और स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका
Next: भाजपा अल्पसंख्यक मौर्चा के जिला मंत्री ने एसडीएम को सौंपा पत्रक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.