Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बजट सकारात्मकता से परिपूर्ण-प्राचार्य डॉ.शरद कुमार

संवाददाता 25-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210222-WA0006~2

जमानियां। स्टेशन बजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।सर्व प्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शरद कुमार ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यर्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रमक का विधिवत उदघाटन किया गया।

संगोष्ठी का विषय प्रवर्तन करते हुए अर्थशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव ने विश्व में बजट के प्रारम्भ से लेकर समीक्ष्य बजट तक की विकास यात्रा को सदन में रखा।उन्होंने सरकार की तुलना बादल से की।उनका कहना था कि सरकार को बादल के समान होना चाहिए।जिस प्रकार बादल बरसते समय अमीर गरीब छोटे बड़े का भेद नहीं किया करते उसी प्रकार सरकार को कार्य करना चाहिए लेकिन आज ऐसा नहीं हो पा रहा है जो चिंता जनक है। बजट पर अपने विचार रखते हुए राजनीतिशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ.मदन गोपाल सिन्हा ने बजट निर्माण में प्रक्रियागत प्रणाली पर सूक्ष्म एवं महत्वपूर्ण सूचना उपलब्ध कराने वाला संभाषण प्रस्तुत किया।डॉ. सिन्हा ने सरकार से पुरानी पेंशन लागू करने की अपील की।बजट परिचर्चा में अपनी बात रखते हुए हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने बजट से सबके सुखमय जीवन की कामना करते हुए सरकार से जनता जनार्दन के हित में प्रतिवद्धता के साथ संवेदनशील हृदयी सरकार के रूप में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के सिद्धांत पर मनसा वाचा कर्मणा कार्य करने की अपील की।अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार सिंह ने भारत सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए शानदार बजट के लिए हार्दिक शुभकामनाएं संप्रेषित करते हुए प्राइवेटाइजेशन के कारणों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संविधान द्वारा प्राप्त अधिकार के साथ कर्तव्य पर भी सदाशयता से चलने के लिए उपस्थित लोगों से अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.शरद कुमार ने केंद्रीय बजट को सकारात्मक बताया।उनका मानना था कि बजट हमारी अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है जिसे सर्व स्वीकार्य बजट की संज्ञा दी जानी चाहिए।संगोष्ठी का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरुंधति त्रिवेदी ने किया।इस अवसर पर डॉ. विमला देवी डॉ. शशिनाथ सिंह डॉ. संजय कुमार सिंह बिपिन कुमार सुनील कुमार चौधरी लालचंद पाल मनीष कुमार सिंह सहितआकांक्षा तिवारी ज्योति कुमारी तलत फात्मा सुप्रिया सिंह पूनम तिवारी राजदुलारी प्रजापति खुशी सिंह शाहीन मंशा कुमारी रोजी मोहित पांडेय सहित लगभग दो दर्जन शिक्षार्थियों ने अपने विचार रखे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भाजपा अल्पसंख्यक मौर्चा के जिला मंत्री ने एसडीएम को सौंपा पत्रक
Next: नागा पहलवान ने भड्सर के धर्मेन्द्र को दी पटकनी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.