Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी ने लगवाया कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज

ब्यूरो 25-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210225-WA0010

गाजीपुर। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत गुरुवार को जनपद के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर कोरोना वैक्सीन का पहला डोज़ खुद को लगवाया, अब उन्हें दूसरा डोज़ एक महीने बाद लगाया जाएगा।

इस मौके पर सीएमओ गाज़ीपुर जीसी मौर्य और अन्य अधिकारी
गण मौजूद रहे। कोरोना वैक्सीन का पहला डोज़ प्रथम चरण में लगवाने के बाद जिलाधिकारी को कोरोना वैक्सीनेशन / टीकाकरण के दौरान महिला फार्मासिस्ट ने उन्हें टीका करण के बाद उसके बारे में जानकारी व हिदायतें भी दी जिसे जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने ध्यान पूर्वक सुना। जिलाधिकारी ने आमजनमानस व विभागीय अधिकारियों से अपील किया है कि निश्चित समय पर कोरोना वैक्सीन का टीका जरूर लगवाए। उन्होंने कहा कि मै खुद लगवाया और मैं संतुष्ट हूॅ। जिलाधिकारी ने कहा इस वैक्सीन से किसी को डरने की कोई जरूरत नहीं है। टीका लगवाने के बाद जिलाधिकारी ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों समेत इंजेक्शन लगाने वाली महिला स्वास्थय कर्मी को भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: केन्द्रिय रक्षा मंत्री के आगमन की तैयारी तेज
Next: आरक्षण सूची का प्रकाशन 02 मार्च को

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.