Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नागा पहलवान ने भड्सर के धर्मेन्द्र को दी पटकनी

संवाददाता 25-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210225-WA0007

नगसर(गाजीपुर)। जमानिया क्षेत्र के सोनहरिया वन में बाबा सिद्धनाथ मंदिर पर हर वर्ष की तरह माघ शुक्ल त्रयोदशी गुरुवार को दंगल व मेला का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह से ही बाबा सिद्धनाथ का वार्षिक पूजन हवन के बाद बाबा का मुख्य प्रसाद पायस का वितरण के साथ ही शास्त्रीय संगीत में द्वारिका नाथ राय, कौशल, अनिल श्रीवास्तव, मंगला पाठक आदि ने भजन प्रस्तुत किया ।

वही दोपहर बाद मेला के साथ ही दंगल में आए मुख्य अतिथि भारतीय कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव संजय सिंह को बाबा सिद्धनाथ का चित्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव संजय सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का आयोजन एक मिसाल है और बाबा सिद्धनाथ की कृपा से आज हम इस स्थान पर पहुंच पाए हैं।उन्होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है बस उसको निखारने की आवश्यकता है। कोई भी ग्रामीण क्षेत्र का पहलवान अगर हमसे सहयोग की आशा करता है तो मैं उसके लिए हर समय तैयार हूं। इसके बाद दर्जनों कुश्तीआयोजित हुई जिसमें सर्वाधिक 5000 की कुश्तीयों में रामपुर के नागा पहलवान और भड्सर के धर्मेन्द्र में हुई और नागा पहलवान ने बाजी मारी। अगली कुश्ती मिठ्ठा पारा के दीना पहलवान और बलिया के संजय के बीच हुई जिसमें दीना पहलवान बिजयी हुवे इसके बाद बलिया के रणजीत पहलवान और डी एल डब्लू के राजेश पहलवान में हुई जिसमें राजेश पहलवान ने कला का प्रदर्शन दिखाते हुए रणजीत को पटकनी दी निर्णायक के रूप में पूर्व पहलवान रामबदन राय की सराहना भी लोगो मे चर्चा रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंदिर के पुजारी पं0 विनोद तिवारी मंदिर समिति के अध्यक्ष केदार नाथ तिवारी के साथ ही, सम्पूर्णानंद जायसवाल, सुरेंद्र नाथ राय, केशव राय, जिला पंचायत सदस्य बसन्त यादव ,आनंद राय, धनन्जय राय, कृपा राय आदि सहयोगी रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बजट सकारात्मकता से परिपूर्ण-प्राचार्य डॉ.शरद कुमार
Next: किसानों ने घरेलू अपशिष्ट से जैविक खाद तैयार के सीखे गुर

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.