Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दो शराब तस्कर शराब के साथ गिरफ्तार

संवाददाता 28-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गहमर(गाजीपुर)। जनपद में पुलिस कप्तान द्वारा अपराध एवं अपराधियो एवं अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंर्तगत गहमर पुलिस ने शराब की एक खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

नवागत सेवराई चौकी इंचार्ज राम कुमार ओझा के पद भार ग्रहण करने के एक सप्ताह के भीतर उनके कार्यप्रणाली से अपराधियो में भय का माहौल व्याप्त है। रविवार की सुबह इनके द्वारा दो शराब तस्करों को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह गहमर कोतवाली के सेवराई चौकी इंचार्ज राम कुमार ओझा को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि दो शराब तस्कर बिहार में तस्करी करने के लिए शराब कि एक खेप लेकर जा रहे है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल एक्शन में आते हुए चौकी इंचार्ज सेवराई आर के ओझा मय हमराहियों के साथ उनकी गिरफ्तारी हेतु निकल पड़ते है कि सेवराई तहसील के मुख्य गेट के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था मे दिखाई दिए। जब उनकी जमा तलाशी ली गई तो उनके पास से कुल 8 पेटी 360 पाउच देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रितेश कुमार पुत्र राम बचन चौधरी एवं प्रदीप राय पुत्र रामराज राय निवासी जैतपुरा थाना नुआंव कैमूर (बिहार) बताया । इस संबंध में कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि अवैध शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है इनके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 46/ 2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है गिरफ्तार करने वाली इस टीम में उपनिरीक्षक राम कुमार ओझा , कांस्टेबल अनिल पटेल, पवन बिंद, संजय कुमार शामिल रहे ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सड़क दुर्घटना में दो लोगो की मौत से मचा हाहाकार
Next: अवैध गाँजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.